Lenovo Idea Tab भारत में हुआ लॉन्च, 7,040mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11 इंच 2.5K (1,600×2,560 पिक्सल्स) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Lenovo Idea Tab भारत में हुआ लॉन्च, 7,040mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 20 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 12 घंटे का प्लेबैक दे सकती है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo ने भारत में Idea Tab को लॉन्च किया है। इस एंट्री-लेवल के टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Lenovo Idea Tab में 11 इंच का डिस्प्ले 2.5K रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 20 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lenovo का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 12 घंटे का प्लेबैक दे सकती है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं। 

Lenovo Idea Tab का प्राइस

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का Wi-Fi कनेक्टिविटी और Lenovo Tab Pen के साथ प्राइस 16,999 रुपये का है। Lenovo Idea Tab का 5G कनेक्टिविटी और Lenovo Tab Pen के साथ प्राइस 19,999 रुपये का है। इस टैबलेट को देश में Lenovo की वेबसाइट और ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। इसे Luna Grey कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Lenovo Idea Tab के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11 इंच 2.5K (1,600×2,560 पिक्सल्स) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं। 

Lenovo Idea Tab में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search फीचर दिए गए हैं। Lenovo Idea Tab की 7,040 mAh की बैटरी 20 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 12 घंटे का प्लेबैक दे सकती है। इसे कीबोर्ड, Lenovo Tab Pen और Lenovo Tab Pen Plus (अलग से बेचा जाता है) के साथ पेयर करने का विकल्प है। इस टैबलेट का भार लगभग 480 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »