• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • अब संसद हो रही है डिजिटल! AI लिखेगा भाषण, नेता जी सीट से ही लगाएंगे हाजिरी

अब संसद हो रही है डिजिटल! AI लिखेगा भाषण, नेता जी सीट से ही लगाएंगे हाजिरी

अब भाषणों को मैन्युअल तरीके से ट्रांसक्राइब करने की जगह AI-पावर्ड स्पीच-टू-टेक्स्ट सिस्टम का यूज होगा।

अब संसद हो रही है डिजिटल! AI लिखेगा भाषण, नेता जी सीट से ही लगाएंगे हाजिरी

Photo Credit: PIB

पहले सांसद संसद भवन के लॉबी में रखे रजिस्टर या टैबलेट पर डिजिटल पेन से साइन करते थे

ख़ास बातें
  • लोकसभा में अब सांसद अपनी सीट से डिजिटल हाजिरी दर्ज कर सकेंगे
  • AI से सांसदों के भाषण होंगे रियल टाइम में ट्रांसक्राइब और ट्रांसलेट
  • 22 भाषाओं में इंटरप्रिटेशन की तैयारी, सिंधी और डोगरी भी जुड़ेंगे
विज्ञापन
21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र में लोकसभा के सांसदों को एक नया डिजिटल अनुभव मिलने जा रहा है। अब तक जहां उन्हें अटेंडेंस के लिए लॉबी में जाकर फिजिकल या डिजिटल साइन करना पड़ता था, वहीं अब हर सांसद अपनी सीट पर लगे मल्टी-मीडिया डिवाइस (MMD) के जरिए डिजिटल हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। इस सिस्टम में सांसद अपने I-कार्ड या बायोमेट्रिक (थंब इम्प्रेशन) और एक पिन की मदद से उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा में अब AI-पावर्ड भाषण ट्रांसक्रिप्शन और मल्टी-लिंगुअल इंटरप्रिटेशन की भी तैयारी की जा रही है, जिसे इसी सत्र या फिर विंटर सत्र से लागू किया जा सकता है।

पहले सांसद संसद भवन के लॉबी में रखे रजिस्टर या टैबलेट पर डिजिटल पेन से साइन करते थे, जो नया संसद भवन बनने के बाद लागू हुआ था। लेकिन डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए हर सांसद की सीट पर मौजूद टच-स्क्रीन टर्मिनल पर ही हाजिरी की सुविधा दे दी गई है। ये वही टर्मिनल हैं जिनका इस्तेमाल पहले केवल दिन का एजेंडा, दस्तावेज या बिल पढ़ने के लिए किया जाता था। इस अपग्रेड से ना सिर्फ लॉबी की भीड़ से बचा जा सकेगा बल्कि उस पुरानी व्यवस्था पर भी रोक लगेगी जिसमें कुछ सांसद हाजिरी लगाकर सदन से चले जाते थे।

रिपोर्ट में संसद सचिवालय के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि अब भाषणों को मैन्युअल तरीके से ट्रांसक्राइब करने की जगह AI-पावर्ड स्पीच-टू-टेक्स्ट सिस्टम का यूज होगा। इसके जरिए किसी भी सांसद का भाषण रियल टाइम में टेक्स्ट में बदला जा सकेगा और 22 में से लगभग सभी ऑफिशियल भाषाओं में ट्रांसलेशन भी संभव होगा। शुरुआत में इसमें सिंधी और एक अन्य नई भाषा को इंटरप्रिटेशन सिस्टम में जोड़ा जा रहा है, जबकि डोगरी और कोंकणी जैसी भाषाओं को भी जल्द शामिल किया जाएगा। लोकसभा में फिलहाल 17 भाषाओं में इंटरप्रिटेशन की सुविधा उपलब्ध है।

AI-सिस्टम को ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन दोनों में इस्तेमाल किया जाएगा। अभी तक संसद में इंटरप्रिटेशन के लिए मानव ट्रांस्लेटर्स का सहारा लिया जाता था, लेकिन अब AI की मदद से इस प्रोसेस को तेज और सटीक बनाने पर काम हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने हाल ही में ट्राइबल पंचायत प्रतिनिधियों के साथ इस सिस्टम का ट्रायल भी कराया है।

राज्यसभा में भी यह सिस्टम जल्द ही लागू किया जा सकता है। हालांकि शुरूआत में, पुराने डिजिटल टैबलेट सिस्टम को कुछ दिन तक समानांतर चलाया जाएगा ताकि ट्रांजिशन स्मूद रहे।
 

लोकसभा में सांसद अब हाजिरी कैसे दर्ज करेंगे?

हर सांसद की सीट पर लगे मल्टी-मीडिया डिवाइस के ज़रिए वे अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे, बायोमेट्रिक या I-कार्ड और पिन की मदद से।

क्या AI अब सांसदों के भाषण भी ट्रांसक्राइब करेगा?

हां, लोकसभा सचिवालय AI आधारित स्पीच-टू-टेक्स्ट सिस्टम शुरू कर रहा है, जिससे भाषण रियल टाइम में टेक्स्ट में बदले जाएंगे।

कितनी भाषाओं में अब संसद की कार्यवाही ट्रांसलेट होगी?

अभी 17 भाषाओं में इंटरप्रिटेशन है, लेकिन जल्द ही इसे बढ़ाकर 22 भाषाओं तक किया जाएगा, सिंधी और डोगरी भी शामिल होंगी।

क्या यह बदलाव राज्यसभा में भी होगा?

फिलहाल शुरुआत लोकसभा से होगी, लेकिन राज्यसभा में भी इसे जल्द लागू किया जा सकता है।

पुराने अटेंडेंस सिस्टम का क्या होगा?

ट्रांजिशन को स्मूद बनाने के लिए पुराना टैबलेट-बेस्ड सिस्टम कुछ दिन तक समानांतर रूप से जारी रहेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Parliament, AI, Artificial Intelligence
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »