इसमें 12.7 इंच 3K (2,944 x 1,840 पिक्सल्स) एंटी-रिफ्लकेशन PureSightPro डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है
इस टैबलेट के साथ Lenovo Tab Pen Pro और 2-इन-1 कीबोर्ड दिया गया है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo ने Yoga Tab Plus को भारत में लॉन्च किया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसमें 12.7 इंच 3K LTPS PureSight Pro डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ Harman Kardon का छह-स्पीकर सिस्टम Dolby Atmos सपोर्ट के साथ है।
Lenovo Yoga Tab Plus का प्राइस
कंपनी ने बताया है कि इस टैबलेट का प्राइस 49,999 रुपये का है। इसे सीमित अवधि के लिए 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे Tidal Teal कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री देश में Lenovo की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। इस टैबलेट के साथ Lenovo Tab Pen Pro और 2-इन-1 कीबोर्ड दिया गया है।
Yoga Tab Plus के स्पेसिफिकेशंस
इसमें 12.7 इंच 3K (2,944 x 1,840 पिक्सल्स) एंटी-रिफ्लकेशन PureSightPro डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी स्क्रीन में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज, कलर एक्युरेसी के लिए Delta E<1 और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन है। इसमें लो ब्लू लाइट और हाई विजिबिलिटी स्टैंडर्ड्स के लिए TÜV Rheinland का सर्टिफिकेशन है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। यह Qualcomm के Hexagon NPU और Adreno GPU को भी सपोर्ट करता है। यह 20 TOPS तक AI परफॉर्मेंस दे सकता है। इस टैबलेट में 16 GB का LPDDR5X RAM और 512 GB की UFS स्टोरेज के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB-C पोर्ट के विकल्प हैं। यह Lenovo Smart Connect फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
Yoga Tab Plus कंपनी का पहला ऐसा डिवाइस है जो इसके पर्सनल AI असिस्टेंट Lenovo AI Now को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में AI Note और AI Transcript जैसे अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले प्रोडक्टिविटी टूल्स भी हैं। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। Yoga Tab Plus की 10,200 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 188.3 x 290.91 x 8.52mm और भार लगभग 640 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग