कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
Apple इस साल नए AirPods Pro लॉन्च कर सकता है, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव बिल्ट-इन इंफ्रारेड कैमरा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कैमरा-सेंसर के जरिए AI और Spatial Audio जैसे फीचर्स को बेहतर किया जा सकता है। लीक्स में दावा किया गया है कि ये सेंसर आसपास के माहौल को समझने में मदद करेंगे। Apple ने फिलहाल इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन एनालिस्ट्स और पेटेंट्स इस दिशा में इशारा कर रहे हैं।