Apple ने आखिरकार iPhone 17 को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नया iPhone 17 A19 चिपसेट, iOS 26 और 18MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
Photo Credit: Apple
Apple ने iPhone 17 के बेस वेरिएंट में अब 256GB स्टोरेज होगी
iPhone 17 को आखिरकार भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro लाइनअप और Apple Watch Series 11 को भी पेश किया है। इस साल Plus वेरिएंट को Air के साथ रिप्लेस किया गया है। नया iPhone 17 बिल्कुल नए A19 चिपसेट (iPhone 17 Chipset Details) पर काम करता है। इसमें पतले बेजल्स के साथ बड़ा LTPO डिस्प्ले और नया 18MP फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, इसमें Apple का लेटेस्ट iOS 26 और अपग्रेडेड Apple Intelligence (AI) सिस्टम का सपोर्ट भी मिलता है।
Apple ने iPhone 17 के 256GB बेस वेरिएंट को $799 (करीब 70,500 रुपये) में लॉन्च किया है। इसे 512GB स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश किया गया है। फोन को Black, Lavender, Mist Blue, Sage और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नए मॉडल को आने वाले शुक्रवार, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और इसकी सेल 19 सितंबर से शुरू होगी। भारत में कीमत कुछ समय बाद बताई जाएगी। भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है।
iPhone 17 iOS 26 पर चलता है। इसमें 6.3-इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz ProMotion, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 3000 nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जो पहले से तीन गुना ज्यादा मजबूत और ड्यूरेबल है। फोन पिछले मॉडल्स के समान डायनेमिक आइलैंड से लैस आता है।
फोन में बिल्कुल नया ऑक्टा-कोर A19 चिपसेट दिया गया है। इसमें अपडेटेड डिस्प्ले इंजन, ISP और Apple न्यूरल इंजन शामिल हैं, जो Apple इंटेलिजेंस और लेटेस्ट पीढ़ी के फोटोग्राफिक स्टाइल को पावर देने का दावा करते हैं। 6-कोर CPU, iPhone 13 के A15 बायोनिक चिप से 1.5 गुना तेज बताया गया है और 5-कोर GPU, A15 बायोनिक से 2 गुना ज्यादा तेज है। कंपनी का कहना है कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जुगलबंदी की बदौलत iPhone 17 AAA गेम्स को स्मूथली चला सतका है। स्टोरेज की बात करें तो कंपनी ने इसे 512TB तक के वेरिएंट में पेश किया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें f/1.6 अपर्चर और सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 48-मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा है। यह सेंसर 52mm फोकल लेंथ वाले 2X टेलीफोटो कैमरे के रूप में भी काम कर सकता है। इसके साथ ही f/2.2 अपर्चर और मैक्रो क्षमताओं वाला 48-मेगापिक्सल का फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है।
इसके अलावा, इसमें नया 18-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके लिए सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है, जिसमें सेंसर को चौड़ा किया गया है। Apple का दावा है कि यह ज्यादा पिक्सल में ज्यादा फील्ड-ऑफ-व्यू देता है। रियर कैमरा सिस्टम में मौजूद एक्शन कैमरा की तरह ही फ्रंट कैमरा भी वीडियो स्टेबलाइजेशन देता है।
नए iPhone 17 में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। हमेशा की तरह इस साल भी iPhone 17 की रैम और बैटरी क्षमता की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना कहा गया है कि नया फोन पिछले मॉडल की तुलना में 8 घंटे ज्यादा का प्लेबैक, यानी फुल चार्ज में कुल 30 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। वहीं, यह 20 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ, GPS और NFC शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार