Apple की iPhone SE 4 के लॉन्च की तैयारी, नए डिजाइन के साथ मिल सकते हैं AI फीचर्स

कंपनी के iPhone SE 4 में सिंगल कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन में भी सिंगल कैमरा दिया गया था

Apple की iPhone SE 4 के लॉन्च की तैयारी, नए डिजाइन के साथ मिल सकते हैं AI फीचर्स

इस स्मार्टफोन में सिंगल कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस आईफोन 16 की तुलना में लगभग आधा हो सकता है
  • iPhone SE 4 में Apple के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स मिल सकते हैं
  • एपल का टारगेट iPhone SE 4 को अगले वर्ष की पहली तिमाही में पेश करने का है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Apple का iPhone SE 4 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। iPhone SE 4 में कंपनी की फ्लैगशिप iPhone 16 सीरीज के कई फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन का प्राइस आईफोन 16 की तुलना में लगभग आधा हो सकता  है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone SE 4 में Apple के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स मिल सकते हैं। यह इन फीचर्स के साथ कंपनी का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इन AI फीचर्स को 'Apple Intelligence' कहा जा रहा है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई एपल की आईफोन 15 सीरीज में AI फीचर्स नहीं दिए गए थे। कंपनी के iPhone SE 4 में सिंगल कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन में भी सिंगल कैमरा दिया गया था। 

हाल ही में TF International Securities के एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि एपल के सप्लायर्स दिसंबर में iPhone SE 4 की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेंगे। इस वर्ष दिसंबर से लेकर अगले की पहली तिमाही तक इस स्मार्टफोन की लगभग 86 लाख यूनिट्स बनाई जा सकती हैं। इससे पहले Kuo ने बताया था कि एपल का टारगेट iPhone SE 4 को अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च करने का है। 

इससे पहले जापानी ब्लॉग Macotakara ने iPhone SE 4 की कुछ डमी यूनिट्स को लीक किया था। यह स्मार्टफोन iPhone 14 के समान दिख रहा है। इसमें एक्शन बटन के बजाय एक म्यूट स्विच है। इन इमेजेज से इसमें सिंगल रियर कैमरा, फ्लैट ऐजेज और Face ID सिस्टम होने का संकेत मिल रहा है। इसकी डमी यूनिट का साइज 146.7 x 71.5 x 7.8 mm का है। यह आईफोन 14 के साइज के समान है। इस ब्लॉग में दावा किया गया था कि आईफोन 14 के TPU केस iPhone SE 4 की डमी यूनिट्स पर फिट होते हैं। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के कैमरा आइलैंड में मामूली अंतर है। iPhone SE 4 का म्यूट स्विच आईफोन 14 की तुलना में स्मॉल है। हालांकि, इसके वॉल्यूम बटन और साइड बटन समान हैं।  इस ब्लॉग में iPhone SE 4 की दो अलग साइज वाली डमी यूनिट्स दिखाई गई थी। इनमें से एक की स्क्रीन 6.7 इंच और दूसरी की 6.1 इंच की थी। इससे संकेत मिल रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के दो वर्जन पेश कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »