Apple महंगे प्राइस पर लॉन्च कर सकती है iPhone SE 4

इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा होने की संभावना है। इसमें 6 GB और 8 GB के LPDDR5 RAM के विकल्प हो सकते हैं।

Apple महंगे प्राइस पर लॉन्च कर सकती है iPhone SE 4

इस स्मार्टफोन में कंपनी का पहला 5G बेसबैंड चिप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • यह लगभग दो वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह लेगा
  • iPhone SE 4 में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा होने की संभावना है
  • इस स्मार्टफोन में Apple Intelligence फीचर्स दिए जा सकते हैं
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के अफोर्डेबल स्मार्टफोन Phone SE का नया वर्जन जल्द पेश किया जा सकता है। यह लगभग दो वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह लेगा। कंपनी के iPhone SE का डिजाइन समान रखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। दक्षिण कोरिया के ब्लॉग Naver  पर एक पोस्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि iPhone SE 4 का प्राइस 500 डॉलर से कम कम (लगभग 42,200 रुपये) का हो सकता है। इसमें FaceID जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एपल का पहला 5G बेसबैंड चिप दिया जा सकता है। इसका डिजाइन iPhone के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Apple Intelligence फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

हालांकि, iPhone SE 4 में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा होने की संभावना है। इसमें 6 GB और 8 GB के LPDDR5 RAM के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एल्युमीनियम फ्रेम दिया जा सकता है। एपल का वैल्यूएशन जल्द चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच सकता है। कंपनी ने iPhone की सेल्स को बढ़ाने के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स पेश करने की तैयारी की है। इससे इनवेस्टर्स को एपल की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। 

नवंबर की शुरुआत से कंपनी के शेयर प्राइस में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एपल का मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 3.85 लाख करोड़ डॉलर का है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को AI से जुड़ी योजना में देरी के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है। Alphabet और Microsoft जैसी कंपनियों ने इस दौड़ में एपल को पीछे छोड़ दिया है। Nvidia को AI पर दांव लगाने का बड़ा फायदा मिला है। पिछले दो वर्षों में इस Nvidia का शेयर 800 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इस अवधि में एपल के शेयर में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी हुई है। इस महीने की शुरुआत में एपल ने अपने डिवाइसेज में OpenAI के ChatGPT को इंटीग्रेट करना शुरू किया था। कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में कंपनी को फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए हिंज मैकेनिज्म से जुड़ा एक पेटेंट मिला था। इस हिंज का इस्तेमाल स्मार्टफोन के अलावा अन्य फोल्डेबल डिवाइसेज में भी किया जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »