• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 16 को मिल रही जोरदार डिमांड से Apple का रेवेन्यू तोड़ सकता है 2 वर्ष का रिकॉर्ड

आईफोन 16 को मिल रही जोरदार डिमांड से Apple का रेवेन्यू तोड़ सकता है 2 वर्ष का रिकॉर्ड

कंपनी की सितंबर तिमाही में आईफोन की सेल्स 3.8 प्रतिशत बढ़ सकती है। एपल के कुल रेवेन्यू में पिछली तिमाही में लगभग 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है

आईफोन 16 को मिल रही जोरदार डिमांड से Apple का रेवेन्यू तोड़ सकता है 2 वर्ष का रिकॉर्ड

कंपनी को चीन में Huawei जैसी कंपनियों से कड़ा मुकाबला मिल रहा है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने Apple ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था
  • कंपनी की सितंबर तिमाही में आईफोन की सेल्स 3.8 प्रतिशत बढ़ सकती है
  • एपल के iPhone SE 4 की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में iPhone की डिमांड तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने Apple ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को विशेषतौर पर चीन में कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे एपल के तिमाही रेवेन्यू में पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। 

हालांकि, कंपनी ने आईफोन्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पेश करने में देरी की है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने अपने Android स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स जोड़कर एपल को कड़ी टक्कर दी है। इस सप्ताह एपल ने अमेरिकी कस्टमर्स के लिए इन फीचर्स को सीमित तरीके से पेश किया था। हालांकि, यूरोप और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में Apple Intelligence को उपलब्ध नहीं कराया गया है। एपल को चीन में Huawei जैसी कंपनियों से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। कंपनी की सितंबर तिमाही में आईफोन की सेल्स 3.8 प्रतिशत बढ़ सकती है। एपल के कुल रेवेन्यू में पिछली तिमाही में लगभग 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 

एपल के iPhone SE 4 की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। यह लगभग दो वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह ले सकता है। इसके डिजाइन में बदलाव होने की संभावना है। हाल ही में TF International Securities के एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि एपल के सप्लायर्स दिसंबर में iPhone SE 4 की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेंगे। इस वर्ष दिसंबर से लेकर अगले की पहली तिमाही तक इस स्मार्टफोन की लगभग 86 लाख यूनिट्स बनाई जा सकती हैं। इससे पहले Kuo ने बताया था कि एपल का टारगेट iPhone SE 4 को अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च करने का है। यह कंपनी का सबसे अफोर्डेबल आईफोन हो सकता है। 

इससे पहले जापानी ब्लॉग Macotakara ने iPhone SE 4 की कुछ डमी यूनिट्स को लीक किया था। यह स्मार्टफोन iPhone 14 के समान दिख रहा है। इसमें एक्शन बटन के बजाय एक म्यूट स्विच है। इन इमेजेज से इसमें सिंगल रियर कैमरा, फ्लैट ऐजेज और Face ID सिस्टम होने का संकेत मिल रहा है। इसकी डमी यूनिट का साइज 146.7 x 71.5 x 7.8 mm का है। यह आईफोन 14 के साइज के समान है। इस ब्लॉग में दावा किया गया है कि आईफोन 14 के TPU केस iPhone SE 4 की डमी यूनिट्स पर फिट होते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »