BSNL की 5G सर्विस को मिला टाइटल, जल्द हाई-स्पीड नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी
BSNL ने बताया है कि उसकी 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। कंपनी ने कहा कि यह टाइटल पावर, स्पीड और कंपनी के भविष्य के 5G नेटवर्क का संकेत है। BSNL की अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। इस महीने की शुरुआत में BSNL ने देश भर में एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था।