Truecaller ने भारत में लॉन्च किया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर

इस फीचर से Android और iOS दोनों यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर कॉल्स को आसानी से रिकॉर्ड कर सकेंगे

Truecaller ने भारत में लॉन्च किया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर

इससे Android और iOS दोनों यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर कॉल्स का रिकॉर्ड कर सकेंगे

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष Truecaller ने इन फीचर्स को अमेरिका में उपलब्ध कराया था
  • ये फीचर्स केवल इस ऐप के पेड यूजर्स के लिए होंगे
  • कंपनी ने AI के इस्तेमाल से कॉल्स के ट्रांसक्रिप्शन का फीचर भी दिया है
विज्ञापन
स्मार्टफोन के लिए कॉलर ID ऐप Truecaller ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन फीचर्स को पेश किया है। इससे Android और iOS दोनों यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें AI की मदद से इन्हें ट्रांसक्राइब करने की सुविधा भी मिलेगी। पिछले वर्ष Truecaller ने इन फीचर्स को अमेरिका में उपलब्ध कराया था। 

ये फीचर्स केवल इस ऐप के पेड यूजर्स के लिए होंगे। Truecaller ने बताया कि इससे यूजर्स ऐप के अंदर कॉल्स को सीधे रिकॉर्ड कर सकेंगे और उन्हें इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही कंपनी ने AI का इस्तेमाल कर ट्रांसक्रिप्शन का फीचर भी दिया है। इससे रिकॉर्ड की गई कॉल्स का ट्रांसक्रिप्शन मिल सकेगा। इससे पहले भी Truecaller ने यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा दी थी लेकिन Google के बंदिशें लगाने के बाद इसे बंद करना पड़ा था। 

गूगल की Pixel 8 सीरीज और Samsung के AI सपोर्ट वाले Galaxy स्मार्टफोन्स में कॉल्स को ट्रांसक्राइब करने का फीचर दिया गया है। पिछले वर्ष Truecaller ने मैसेजिंग के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय  WhatsApp पर भी यह कॉलर की पहचान की सर्विस शुरू की थी। इससे यूजर्स को इंटरनेट पर स्पैम कॉल्स से बचने में आसानी होगी। भारत सहित बहुत से देशों में स्पैम और टेलीमार्केटिंग कॉल्स में बढ़ोतरी हुई है। Truecaller की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि देश में यूजर्स को प्रति माह औसत 18 स्पैम कॉल्स मिलती हैं। देश की टेलीकॉम रेगुलेटर ने भी Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फिल्टर्स के इस्तेमाल से अपने नेटवर्क्स पर टेलीमार्केटिंग कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। Truecaller ने कहा था कि वह ऐसे सॉल्यूशन को लागू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। 

Truecaller ने स्वीडन के बाहर अपना पहला एक्सक्लूसिव ऑफिस बेंगलुरु में शुरू किया था। इस ऑफिस का इस्तेमाल देश के लिए विशेष फीचर्स डिवेलप करने में किया जाएगा। स्वीडन के स्टॉकहोम में हेडक्वार्टर रखने वाली इस कंपनी ने भारत में लगभग एक दशक पहले अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। इस ऑफिस की कैपेसिटी लगभग 250 वर्कर्स की है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सुविधाएं उपलब्ध हैं। Truecaller के लगभग 35 करोड़ यूजर्स हैं और इनमें से लगभग 25 करोड़ यूजर्स भारत से हैं। इसका कहना है कि देश में उसके प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लॉन्च करने के लिए अनूठे मौके हैं। Truecaller ने कहा था कि उसे मिले फीडबैक से सॉल्यूशंस में सुधार करने में मदद मिली है, जो उसकी ग्रोथ और इनोवेशन की क्षमताओं के लिए महत्वपूर्ण है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »