Jio, Airtel की मौज! 30 लाख नए यूजर्स जोड़े, Vi, BSNL को 15 लाख यूजर्स ने कहा ‘टाटा’

TRAI June 2024 data : दूसरे पायदान पर एयरटेल (Airtel) है, जिसने जून में 12.5 लाख नए कनेक्शन ऐड किए।

Jio, Airtel की मौज! 30 लाख नए यूजर्स जोड़े, Vi, BSNL को 15 लाख यूजर्स ने कहा ‘टाटा’

5G सर्विस को लॉन्‍च नहीं करने का घाटा वोडा-आइडिया को हो रहा है।

ख़ास बातें
  • ट्राई के लेटेस्‍ट डेटा से मिली जानकारी
  • जियो और एयरटेल ने 30 लाख से ज्‍यादा ग्राहक जोड़े
  • वोडा-आइडिया और बीएसएनएल को नुकसान
विज्ञापन
TRAI June data : मोबाइल यूजर्स जोड़ने के मामले में रिलायंस जियो (Jio) सभी टेलिकॉम कंपनियों में सबसे आगे है। जून महीने में कंपनी ने 19.1 लाख नए सब्‍सक्राइबर जोड़े हैं। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह बताया गया है। दूसरे पायदान पर एयरटेल (Airtel) है, जिसने जून में 12.5 लाख नए कनेक्शन ऐड किए। कुल मिलाकर दोनों कंपनियों ने 30 लाख से ज्‍यादा नए ग्राहक जोड़े हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि वोडाफोन-आइडिया (Vi) और बीएसएनएल (BSNL) को ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा है। वीआई ने 8.6 लाख और बीएसएनएल ने 7.45 लाख सब्‍सक्राइबर्स गंवाए हैं। 

हालांकि जुलाई में बीएसएनएल के लिए अच्‍छी खबर आ सकती है, क्‍योंकि मोबाइल रिचार्ज महंगे होने के बाद बड़ी संख्‍या में लोगों ने अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराया है। जुलाई के आंकड़े अभी आने बाकी हैं। 

देशभर के टेलिकॉम सब्‍सक्राइबर यानी मोबाइल नंबर यूजर्स की बात करें तो जुलाई में 0.16 फीसदी की बढ़ोतरी इसमें हुई है। 120.6 करोड़ मोबाइल यूजर्स देश में जून महीने में थे। रिलायंस जियो की बात करें तो कंपनी के पास मई में 47.462 करोड़ ग्राहक थे, जून में बढ़कर 47.653 करोड़ हो गए। कंपनी के एक्टिव सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या 44.94 करोड़ है, जो उसके कुल सब्‍सक्राइबर्स का 92.53 फीसदी है। 

दूसरे नंबर पर मौजूद एयरटेल के पास अब 38.902 करोड़ ग्राहक हैं। उसके एक्टिव सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या 38.483 करोड़ है, जोकि उसके कुल यूजर बेस का 98.92 फीसदी है। यानी एक्टिव यूजर बेस के मामले में एयरटेल, जियो से आगे है। 
 

5G नहीं लॉन्‍च करने से Vi को घाटा! 

ऐसा लगता है कि 5G सर्विस को लॉन्‍च नहीं करने का घाटा वोडा-आइडिया को हो रहा है। कंपनी के सब्‍सक्राइबर्स लगातार कम हो रहे हैं। जून 2024 में 8 लाख 60 हजार 889 ग्राहक वीआई को छोड़ गए। कंपनी का सब्‍सक्राइबर बेस 21.816 करोड़ से घटकर 21.730 करोड़ रह गया है। चिंता की बात है कि कंपनी का एक्टिव यूजर बेस 18.826 करोड़ है, जो टोटल का 86.64 फीसदी है। 

कुल यही हाल जून में बीएसएनएल का भी रहा। 7 लाख से ज्‍यादा कस्‍टमर बीएसएनएल को टाटा-बाय-बाय कह गए। कंपनी के कुल सब्‍सक्राइबर्स अब 8.558 करोड़ रह गए हैं। आंकड़ों में बताया गया है कि मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी की रिक्‍वेस्‍ट लगातार बढ़ रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »