इंडिया मोबाइल कांग्रेस में नोकिया ने दिखाई 6G सेंसिंग की झलक

नोकिया ने दिल्ली से मेरठ तक नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के लिए फ्रांस की कंपनी Alstom के साथ तैयार किया गया एक प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क भी दिखाया है

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में नोकिया ने दिखाई 6G सेंसिंग की झलक

इस इवेंट में एक लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने मेटावर्स पर बेस्ड इंटेलिजेंट फैक्टरी मैनेजमेंट सिस्टम दिखाया है
  • इस इवेंट में 6G के अलावा टेलीकम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी पर भी फोकस होगा
  • इसमें 30 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Nokia ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कुछ 5G और 6G टेक्नोलॉजीज पेश की हैं। राजधानी में आयोजित इस इवेंट में कंपनी ने 6G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करने वाली राडार जैसी सेंसिंग टेक्नोलॉजी, रैपिड रेल NCRTC प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क और रियल-टाइम एक्सटेंडेड रिएलिटी मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की है। 

कंपनी ने मेटावर्स पर बेस्ड एक इंटेलिजेंट फैक्टरी मैनेजमेंट सिस्टम का भी डेमो दिया है। यह सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (AI), एक्सटेंडेड रिएलिटी, ब्लॉकचेन और डीसेंट्रलाइज्ड टेक्नोलॉजी पर निर्भर करता है। नोकिया ने नई 6G सेंसिंग टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की है जिससे यूजर्स को अपने आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है और वे यह देख सकते हैं कि किनारे पर क्या है। कंपनी का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी यूजर की प्राइवेसी की सुरक्षा करती है। यह एक राडार की तरह कार्य करती है और लोगों, वस्तुओं और मूवमेंट्स का पता लगा सकती है। 

इसके अलावा नोकिया ने दिल्ली से मेरठ तक नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के लिए फ्रांस की कंपनी Alstom के साथ मिलकर तैयार किया गया एक प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क भी दिखाया है। यह पहला LTE/4.9G प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क है। इसे यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम के लिए बनाया गया है। इससे अथॉरिटीज को रियल-टाइम में ट्रेनों की लोकेशन और मूवमेंट के बारे में जानकारी मिल सकती है। नोकिया के रियल-टाइम एक्सटेंडेड रिएलिटी मल्टीमीडिया (RXRM) सॉफ्टवेयर से एंप्लॉयीज के प्रोडक्टिविटी लेवल में सुधार के साथ ही उनकी सेफ्टी भी बढ़ती है। 

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी के प्रगति मैदान में किया था। इस दौरान उनके साथ Reliance Jio के आकाश अंबानी, Bharti Airtel के सुनील मित्तल, बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। इस इवेंट में 6G के अलावा अन्य टेलीकम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी पर भी फोकस रहेगा। इसमें रिलायंस जियो ने अपनी सैटेलाइट-बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस, JioSpaceFiber को भी दिखाया है। इस इवेंट में एक लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके अलावा 1,300 से अधिक डेलिगेट, 400 से अधिक स्पीकर्स, लगभग 225 एग्जिबिटर्स  और 400 स्टार्टअप्स होंगे। इसमें टेलीकॉम और डिजिटल सेगमेंट में युवा इनोवेटर्स के बीच आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »