Jio, Airtel का जलवा! सितंबर में 48 लाख नए ग्राहक जोड़े, Vi, BSNL को लगा ‘जोर का झटका’

TRAI Data : सितंबर में 34.75 लाख वायरलेस ग्राहक जोड़ने के बाद जियो का यूजर बेस बढ़कर 44.92 करोड़ हो गया।

Jio, Airtel का जलवा! सितंबर में 48 लाख नए ग्राहक जोड़े, Vi, BSNL को लगा ‘जोर का झटका’

भारती एयरटेल ने सितंबर में 13.2 लाख नए मोबाइल कस्‍टमर जोड़े, जिससे उसका कुल वायरलेस कस्‍टमर बेस बढ़कर 37.77 करोड़ हो गया है।

ख़ास बातें
  • ट्राई के डेटा से सामने आई जानकारी
  • नए ग्राहक जोड़ने में सबसे आगे जियो
  • वीआई और बीएसएनएल को नुकसान
विज्ञापन
TRAI Data : टेलीकॉम सेक्‍टर में रिलायंस जियो (Jio) का दबदबा बरकरार है। बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत रखते हुए जियो ने सितंबर में 34.7 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। एयरटेल को भी फायदा हुआ और कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 13.2 लाख बढ़ी। हालांकि इस दौरान वोडा-आइडिया (Vi) को नुकसान हुआ और उसने 
7.5 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए, जिससे वीआई के वायरलेस कस्‍टमर्स की संख्या घटकर 22.75 करोड़ रह गई।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। सितंबर में 34.75 लाख वायरलेस ग्राहक जोड़ने के बाद जियो का यूजर बेस बढ़कर 44.92 करोड़ हो गया। कंपनी पहले पायदान पर है। भारती एयरटेल ने सितंबर में 13.2 लाख नए मोबाइल कस्‍टमर जोड़े, जिससे उसका कुल वायरलेस कस्‍टमर बेस बढ़कर 37.77 करोड़ हो गया है। वोडा आइडिया के पास अब 22.75 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं और उसने 7 लाख से ज्‍यादा कस्‍टमर गवाएं हैं। 

रिपोर्ट से पता चलता है कि सबसे ज्‍यादा नुकसान सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को हुआ है। सितंबर महीने में बीएसएनएल ने 23 लाख से ज्‍यादा ग्राहक गंवा दिए। कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्‍या 9.35 करोड़ पर आ गई है। 

ना सिर्फ ग्राहकों का नुकसान बीएसएनएल को हुआ है बल्कि उसके रेवेन्‍यू में भी कमी आई है। दूसरी तिमाही में नेट लॉस इससे पिछली तिमाही की तुलना में बढ़कर लगभग 1,482 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में लॉस लगभग 1,470 करोड़ रुपये का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर BSNL का लॉस घटा है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इसका लॉस 2,033 करोड़ रुपये का था। 

कंपनी का तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लॉस बढ़ने के पीछे विज्ञापन और मार्केटिंग पर खर्च में बढ़ोतरी, अन्य टेलीकॉम कंपनियों को इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज का भुगतान, डूबे हुए कर्ज को राइट-ऑफ करने और खर्च बढ़ने जैसे कारण हो सकते हैं। BSNL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.1 प्रतिशत घटकर 4,071 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, सितंबर में समाप्त हुई छमाही में कंपनी का रेवेन्यू कुछ बढ़कर लगभग 8,360 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही में कंपनी के 32 सर्कल में से 13 का रेवेन्यू कम हुआ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »