• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • स्पैम कॉल्स, SMS को रोकने में नाकामी पर टेलीकॉम कंपनियों पर 35 करोड़ रुपये का जुर्माना

स्पैम कॉल्स, SMS को रोकने में नाकामी पर टेलीकॉम कंपनियों पर 35 करोड़ रुपये का जुर्माना

स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या को रोकने के लिए TRAI ने टेलीकॉम कमर्शियल कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस जारी किए थे

स्पैम कॉल्स, SMS को रोकने में नाकामी पर टेलीकॉम कंपनियों पर 35 करोड़ रुपये का जुर्माना

टेलीमार्केटर्स की ओर से स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या बनी हुई है

ख़ास बातें
  • TRAI ने टेलीकॉम कमर्शियल कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस जारी किए थे
  • इसके अलावा ब्लॉकचेन पर बेस्ड एक सिस्टम बनाया गया था
  • रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के लिए शिकायतें 60 प्रतिशत कम हुई हैं
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क स्पैम कॉल्स और SMS को रोकने में नाकाम रहने पर भारी जुर्माना चुकाना पड़ा है। पिछले महीने टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को प्रमोशनल कॉल्स मैसेज के लिए कस्टमर्स से सहमति लेने के लिए एक यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने का निर्देश दिया था। 

इस बारे में टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि टेलीकॉम कंपनियों ने टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर्स प्रेफरेंस रेगुलेशन (TCCCPR) का उल्लंघन करने की वजह से पिछले दो वर्षों में क्रमशः 15,382 और 32,032 कनेक्शंस काटे हैं।। TRAI ने रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से बिना सहमति वाले कमर्शियल कम्युनिकेशन पर लगाम लगाने में नाकाम रहने के कारण टेलीकॉम कंपनियों पर 34.99 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।     

टेलीकॉम कंपनियों को जिस यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म को तैयार करने का निर्देश दिया गया है, उसमें पहले चरण में केवल सब्सक्राइबर्स प्रमोशनल कॉल्स और SMS प्राप्त करने के लिए अपनी सहमति देने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। इसके बाद फर्में प्रमोशनल मैसेज भेजने की सहमति के लिए कस्टमर्स से संपर्क कर सकेंगी। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियों को सहमति लेने वाले मैसेज भेजने के लिए 127 से शुरू होने वाले शॉर्ट कोड का इस्तेमाल करने का निर्देश भी दिया गया है। स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या को रोकने के लिए TRAI ने टेलीकॉम कमर्शियल कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस जारी किए थे। इसके अलावा ब्लॉकचेन (डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी - DLT) पर बेस्ड एक इकोसिस्टम बनाया गया था। 

इन रेगुलेशंस के तहत, सभी कमर्शियल प्रमोटर्स और टेलीमार्केट्स के लिए DLT प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराना और कस्टमर से दिन में उनकी पसंद के दिन और समय पर विभिन्न प्रकार के प्रमोशनल मैसेज प्राप्त करने की सहमति लेना जरूरी था। इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 2.5 लाख एंटिटीज ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले वर्ष TRAI ने बताया था कि इससे रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के लिए कस्टमर्स की शिकायतों में 60 प्रतिशत तक कमी हुई है। हालांकि, नॉन-रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स की ओर से स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या बनी हुई है। फाइनेंशियल फ्रॉड में टेलीकॉम रिसोर्सेज के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए भी एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए TRAI के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड और मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की एक ज्वाइंट कमेटी ऑफ रेगुलेटर्स बनाई गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »