• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • एयरटेल इस वर्ष सभी शहरों में पहुंचाएगी 5G सर्विस, 28,500 करोड़ रुपये का होगा इनवेस्टमेंट

एयरटेल इस वर्ष सभी शहरों में पहुंचाएगी 5G सर्विस, 28,500 करोड़ रुपये का होगा इनवेस्टमेंट

कंपनी के मुंबई में 5G नेटवर्क पर कस्टमर्स की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई है। देश में मुंबई ऐसा पहला शहर है जिसके सभी क्षेत्रों में 5G की कवरेज है

एयरटेल इस वर्ष सभी शहरों में पहुंचाएगी 5G सर्विस, 28,500 करोड़ रुपये का होगा इनवेस्टमेंट

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 4G नेटवर्क में कैपेसिटी बढ़ाना बंद कर दिया है
  • एयरटेल की ओर से प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए बिड नहींं दी गई थी
  • टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस में 5G सर्विसेज से बढ़ोतरी हो सकती है
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को इस वर्ष अपनी 5G सर्विसेज के सभी शहरों और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी का अनुमान है कि नेटवर्क में लगभग 28,500 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट होगा। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी। 

Bharti Airtel के मैनेजिंग डायरेक्टर, Gopal Vittal ने कहा कि कंपनी के प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए बिड नहीं करने और नॉन-स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क को चुनने के फैसले से कम कॉस्ट पर बेहतर कवरेज में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया, "लगभग 7,000 शहरों में से हमारी मौजूदगी 3,500 शहरों में है। हम इस वर्ष शहरों में कवरेज  को पूरा करने के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंच जाएंगे।" उनका कहना था कि कंपनी ने 4G नेटवर्क में कैपेसिटी बढ़ाना बंद कर दिया है क्योंकि जिन क्षेत्रों में 5G नेटवर्क लॉन्च किया गया है वहां 30 प्रतिशत तक ट्रैफिक ऑफलोड हो रहा है। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में एयरटेल ने 193 रुपये का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) हासिल किया था जो टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे अधिक था। इस महीने कंपनी के मुंबई में 5G नेटवर्क पर कस्टमर्स की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई है। देश में मुंबई ऐसा पहला शहर है जिसके सभी क्षेत्रों में 5G की कवरेज है। इन क्षेत्रों में मुंबई के अलावा नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबीवली और मीरा भायंदर शामिल हैं। 

इस बारे में कंपनी ने बताया था, "भारती एयरटेल ने मुंबई में अपने 5G नेटवर्क पर 20 लाख कस्टमर्स का स्वागत किया है। इस सर्विस के लॉन्च के केवल सात महीनों में यह ग्रोथ हासिल की गई है।" हाल ही में एयरटेल ने देश भर में अपने इस नेटवर्क पर एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स का आंकड़ा पार किया था। पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों ने 50-100 mbps तक की रेंज में हाई-स्पीड डेटा सर्विसेज देने के लिए केंद्र सरकार से 6 GHz बैंड की मीडियम फ्रीक्वेंसी रेंज में उपलब्ध स्पेक्ट्रम को मोबाइल टेलीकॉम सेगमेंट के लिए रखने की मांग की थी। यह मांग करने वालों में Reliance Jio और एयरटेल शामिल हैं। इन कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने इस बारे में टेलीकॉम डिपार्टमेंट को पत्र लिखा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »