• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Airtel ग्राहकों को फ्री मिलेगा 4 हजार रुपये वाला Adobe Express प्रीमियम, खुद तैयार कर पाएंगे कंटेंट

Airtel ग्राहकों को फ्री मिलेगा 4 हजार रुपये वाला Adobe Express प्रीमियम, खुद तैयार कर पाएंगे कंटेंट

एयरटेल Adobe की साझेदारी के तहत Airtel के ग्राहक पूरे एक साल के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का फ्री उपयोग कर सकते हैं।

Airtel ग्राहकों को फ्री मिलेगा 4 हजार रुपये वाला Adobe Express प्रीमियम, खुद तैयार कर पाएंगे कंटेंट

Photo Credit: Unsplash/Rubaitul Azad

Adobe Express प्रीमियम

ख़ास बातें
  • Airtel ग्राहक 1 साल के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम फ्री यूज कर सकते हैं।
  • Adobe Express प्रीमियम की सुविधा एयरटेल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
  • Adobe Express सॉफ्टवेयर सीखे बिना प्रोफेशनल डिजाइन बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

एयरटेल ने Adobe के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Airtel के ग्राहक पूरे एक साल के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का फ्री उपयोग कर सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत आमतौर पर सालाना लगभग 4 हजार रुपये होती है, लेकिन अब एयरटेल के डिजिटल बेनिफिट्स के तहत लाखों यूजर्स को यह सुविधा फ्री में प्रदान की जा रही है। आइए एयरटेल और Adobe की साझेदारी के तहत मिलने वाले Adobe Express लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फ्री मेंबरशिप कैसे करें एक्टिव


Adobe Express प्रीमियम की फ्री सुविधा एयरटेल के अधिकतर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। एयरटेल के प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल ग्राहक, एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स और एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक इसका लाभ ले सकते हैं। Adobe Express प्रीमियम की मेंबरशिप एक बार एक्टिव होने पर 12 महीनों के लिए वैध रहेगी।

क्या है Adobe Express Premium ?


Adobe Express उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कॉम्प्लेक्स डिजाइन वाले सॉफ्टवेयर सीखे बिना प्रोफेशनल डिजाइन बनाना चाहते हैं। एडोब एक्सप्रेस यूजर्स को कुछ ही मिनटों में शानदार सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, पोस्टर, प्रेजेंटेशन, फ्लायर्स समेत काफी कुछ बनाने में मदद करता है। पहले से बने टेम्प्लेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर की मदद से कोई भी प्रोफेशनल दिखने वाला कंटेंट तैयार कर सकता है जो किसी प्रोफेशनल के काम जैसा ही लगता है।

यह प्रमोशन काफी ज्यादा जरूरी है। पहले कंटेंट तैयार करने का काम सिर्फ डिजाइनर्स और डिजाइन एजेंसी ही करती थी। मगर अब स्टूडेंट, फ्रीलांसर, छोटे बिजनेसमैन और कंटेंट क्रिएटर भी डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी पहचान बनाने और जनता तक पहुंचाने के लिए कंटेंट बना रहे हैं। डिजाइन और एडिटिंग में आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते एडोब एक्सप्रेस सामान्य यूजर्स के लिए कंटेंट की लगातार बढ़ती डिमांड के साथ तालमेल बिठाने के लिए एक यूजर्स-फ्रेंडली टूल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »