फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।