Netflix मुफ्त देखने का जबरदस्त तरीका! बस करें ये रिचार्ज

Jio, Airtel और Vodafone Idea के कुछ प्रीपेड प्लान में Netflix सब्सक्रिप्शन बंडल मिलता है।

Netflix मुफ्त देखने का जबरदस्त तरीका! बस करें ये रिचार्ज

Photo Credit: Unsplash/freestocks

प्रीपेड प्लान में नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 1798 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 1198 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन

बिना कुछ भी खर्च किए Netflix का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा वो बिलकुल फ्री? अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां हम आपको आज एक ऐसी तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। देश भर में Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां ऐसे कुछ प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं, जिनमें Netflix सब्सक्रिप्शन बंडल मिलता है। यानी कि बस मोबाइल प्लान रिचार्ज करना है और नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाएगा। आइए Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले Airtel, Vodafone Idea और Jio प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio के प्रीपेड प्लान

Jio का 1299 रुपये वाला प्लान
Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में फ्री 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है। हाई  स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक चलती है। अन्य फायदों में Netflix सब्सक्रिप्शन और JioTV का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Jio का 1799 रुपये वाला प्लान
Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन शामिल है। अन्य फायदों में Netflix सब्सक्रिप्शन और JioTV का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में फ्री 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा देता है। हाई  स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है। 
 

Airtel के प्रीपेड प्लान

Airtel का 1798 रुपये वाला प्लान
Airtel के 1798 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। अन्य फायदों में Xstream Play और Hello Tunes का लाभ भी शामिल है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है।

Airtel का 1729 रुपये वाला प्लान
Airtel के 1729 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है, जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। यह प्लान हर दिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में Netflix Basic, JioHotstar, ZEE5 Premium, Xstream Play Premium के सब्सक्रिप्शन के साथ Hello Tunes का लाभ भी मिलता है। हाई  स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Airtel का 598 रुपये वाला प्लान
Airtel के 598 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में Netflix Basic, JioHotstar, ZEE5 Premium, Xstream Play Premium के सब्सक्रिप्शन के साथ Hello Tunes का लाभ भी शामिल है। जब हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea का 1198 रुपये वाला प्लान
Vodafone Idea के 1198 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में 70 दिनों के लिए Netflix Basic सब्सक्रिप्शन (TV+ Mobile) मिलता है। इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर सुबह 12 बजे तक फ्री डाटा मिलता है। वीकेंड डाटा रोलऑवर में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार से लेकर रविवार तक उपयोग किया जा सकता है। यह प्लान हर महीने 2GB डाटा बैकअप प्रदान करता है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Vodafone Idea का 1599 रुपये वाला प्लान 
Vodafone Idea के 1599 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में 84 दिनों के लिए Netflix Basic सब्सक्रिप्शन (TV+ Mobile) दिया जाता है। इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर सुबह 12 बजे तक फ्री डाटा मिलता है। वीकेंड डाटा रोलऑवर में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार से लेकर रविवार तक उपयोग किया जा सकता है। यह प्लान हर महीने 2GB डाटा बैकअप प्रदान करता है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »