Management

Management - ख़बरें

  • WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
    WhatsApp स्टोरेज जल्दी भर जाता है। हालांकि, यूजर्स को फोन में कितनी इंटरनल स्टोरेज है, इसके आधार पर जल्द ही स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन नजर आ सकता है और उसके बाद ऐप इस्तेमाल करने के लिए स्टोरेज खाली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा बैकअप फेल हो जाता है जो क्लाउड स्टोरेज में कम जगह और ऐप में बहुत अधिक फाइल के चलते हो सकता है।
  • फोन में छिपे हुए Apps और Files कैसे खोजें? जानें सभी तरीके
    कई बार Android फोन में कोई App इंस्टॉल होने के बावजूद Home Screen या App Drawer में दिखाई नहीं देती। इसी तरह कुछ Files भी File Manager में सामान्य तौर पर नजर नहीं आती हैं। ऐसे में Settings में जाकर इंस्टॉल किए गए Apps की पूरी लिस्ट देखी जा सकती है। Samsung, Xiaomi, Redmi, POCO और OnePlus फोन में Hidden Apps चेक करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं। वहीं File Manager में Show Hidden Files ऑन करके छिपी Files खोजी जा सकती हैं। Downloads, DCIM और दूसरे फोल्डर के साथ File Search का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। Play Store से भी Apps चेक किए जा सकते हैं।
  • Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
    Deloitte के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने कंपनी से लैपटॉप चुराए और उन्हें बेचकर मिले पैसे से शेयर खरीद लिए। Deloitte के पूर्व आईटी मैनेजर पर ये आरोप सामने आए हैं। कथित चोरी से जुड़े आरोपों के मामले में हांगकांग की अदालत में पेश होने के बाद IT मैनेजर को हिरासत में भेज दिया गया है।
  • Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
    Google Photos का फ्री 15GB स्टोरेज भरने के बाद नई फोटो और वीडियो का बैकअप रुक सकता है। इसका असर Gmail और Google Drive पर भी पड़ता है, क्योंकि तीनों एक ही स्टोरेज शेयर करते हैं। हालांकि, स्टोरेज खाली करने के लिए जरूरी फोटो डिलीट करना जरूरी नहीं है। Google Photos के Manage Storage फीचर, Storage Saver मोड, गैरजरूरी Screenshots और बड़ी वीडियो फाइल्स को मैनेज करके काफी स्पेस बचाया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर Google One प्लान भी एक विकल्प हो सकता है।
  • मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
    बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) ऐप को वोल्टेज, करंट, चार्जिंग स्टेटस और तापमान जैसे बैटरी पैरामीटर को मॉनिटर करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, कम सिक्योरिटी वाले बैटरी सिस्टम में उसी इंटरफेस का इस्तेमाल कथित तौर पर पावर आउटपुट को कंट्रोल करने और बैटरी डिस्चार्ज को दूर से रोकने के लिए किया जा सकता है। MeitY ने ऐप प्लेटफॉर्म्स से यह भी कहा है कि वे कनेक्टेड-डिवाइस ऐप्स के लिए ड्यू डिलिजेंस को और मजबूत करें।
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
    UIDAI ने 30 जून से mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है। अब Aadhaar से जुड़ी मोबाइल सेवाओं के लिए यूजर्स को नया Aadhaar ऐप इस्तेमाल करना होगा। नया ऐप Face Authentication, QR Code के जरिए Aadhaar शेयरिंग, Biometric Lock/Unlock और बेहतर प्राइवेसी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Authentication History, Credential Management और एक डिवाइस पर कई Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा भी मिलती है। नया Aadhaar ऐप Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है। UIDAI ने ऐप डाउनलोड करते समय डेवलपर का नाम जरूर जांचने की सलाह दी है।
  • पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
    UPI ID (Virtual Payment Address) बदलने के लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स में नई UPI ID बनानी होती है। ज्यादातर मामलों में मौजूदा UPI ID को सीधे एडिट नहीं किया जा सकता। अगर आपका बैंक सपोर्ट करता है, तो ऐप के Manage UPI ID सेक्शन में जाकर नई UPI ID बनाई जा सकती है और जरूरत पड़ने पर पुरानी ID हटाई जा सकती है। हालांकि, यह सुविधा सभी बैंकों में उपलब्ध नहीं होती। UPI ID बदलने से आपका बैंक अकाउंट या UPI PIN नहीं बदलता। इसलिए प्रक्रिया शुरू करने से पहले बैंक की उपलब्ध सुविधाएं जरूर जांच लें।
  • Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
    Google Chrome यूजर्स को पासवर्ड सेव करने की सुविधा देता है, जिससे बार-बार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई बार यूजर किसी वेबसाइट या ऐप का पासवर्ड भूल जाता है। ऐसे में Chrome के Google Password Manager की मदद से सेव किए गए पासवर्ड्स देखे जा सकते हैं। यह सुविधा Android, iPhone और PC तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पासवर्ड देखने के लिए यूजर को फिंगरप्रिंट, Face ID, PIN या सिस्टम पासवर्ड के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है। इसके बाद सेव किए गए पासवर्ड्स तक पहुंचा जा सकता है।
  • यूट्यूब शॉर्ट्स की स्क्रॉलिंग से हैं परेशान तो ऐसे करें बंद, ये तरीका आएगा काम
    यूट्यूब पर एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स शॉर्ट वीडियो फीड टाइमर को जीरो मिनट पर सेट कर सकते हैं, जिससे ऐप इंटरफेस से मेन शॉर्ट वीडियो फीड अपने आप बंद हो जाएगा। यह फीचर यूट्यूब के टाइम मैनेजमेंट टूल में आता है और यह दुनिया भर में रोल आउट हो रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शॉर्ट वीडियो पूरी तरह से गायब नहीं होंगे और सर्च रिजल्ट, सब्सक्रिप्शन फीड या शेयर हुए लिंक में नजर आ सकते हैं।
  • Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
    Samsung ने अपने Wallet ऐप में “Trips” फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को ट्रैवल से जुड़े डॉक्युमेंट्स और बुकिंग्स को एक ही जगह पर मैनेज करने में मदद करता है। यह फीचर फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, ट्रेन टिकट और अन्य डिटेल्स को ऑटोमैटिकली टाइमलाइन में ग्रुप करता है। यूजर्स मैन्युअली आइटम्स जोड़ सकते हैं और नोट्स भी सेव कर सकते हैं। Samsung के मुताबिक, यह फीचर Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म से सुरक्षित है। इसे अप्रैल 2026 से कुछ देशों में Samsung Galaxy डिवाइसेज पर रोलआउट किया जाएगा।
  • Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
    Gmail भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाली ईमेल सर्विस है। कई जगहों पर सर्विस के लिए अपनी ईमेल आईडी दर्ज करने के चलते आपका ईमेल बहुत से लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में यह संभावना बनी रहती है कि कोई भी आपको ईमेल कर सकता है। अगर आप अंजान संपर्कों से आने वाले ईमेल से परेशान हो गए हैं तो आप उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं और आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
  • Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
    Gmail में एक “Manage Subscriptions” फीचर है, जिससे यूजर्स अपने इनबॉक्स में आने वाले अनचाहे ईमेल्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए सभी सब्सक्रिप्शन्स एक जगह दिखाई देते हैं और यूजर सीधे वहीं से unsubscribe कर सकता है। पहले जहां हर मेल में जाकर अलग से unsubscribe करना पड़ता था, अब यह काम कुछ क्लिक में हो जाता है। इससे इनबॉक्स क्लीन रहता है और जरूरी मेल्स आसानी से मिल जाते हैं।
  • WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
    WhatsApp Android के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में ऑर्गनाइज करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करने में मदद करेगा। यूजर्स 24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में शिफ्ट कर सकेंगे, जिससे मेन चैट लिस्ट ज्यादा क्लीन रहेगी। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
    Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल महीने के लिए नए गेम्स का ऐलान किया है। इस बार Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे बड़े टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Warriors: Abyss और Monster Train जैसे गेम्स भी लाइनअप का हिस्सा हैं। वहीं Classics Catalogue में Wild Arms 4 को जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Essential मेंबर्स के लिए भी कुछ गेम्स पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
  • WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है, जिनका मकसद ऐप को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है। अब iPhone यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे पर्सनल और वर्क चैट अलग रखना आसान होगा। इसके अलावा, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर भी अब काफी सरल हो गया है, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल होंगे। स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp ने AI आधारित टूल्स भी जोड़े हैं, जो फोटो एडिटिंग और रिप्लाई लिखने में मदद करेंगे।

Management - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »