BSNL को 4G नेटवर्क के लिए सरकार से मिलेंगे 6,000 करोड़ रुपये, इस वर्ष 5G सर्विस की तैयारी

BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है
  • कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं
  • इस वर्ष के मध्य तक कंपनी की 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है

हाल ही में कंपनी ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क के लॉन्च की स्पीड बढ़ सकती है। केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई है। इस वर्ष के मध्य तक कंपनी की 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की 7 फरवरी को हुई मीटिंग में BSNL के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग के प्रपोजल को स्वीकृति दी गई है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली  MTNL का कंट्रोल BSNL के पास है। 

BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है। हाल ही में कंपनी के चेयरमैन, Robert J Ravi ने बताया था कि 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद न्यूनतम क्वालिटी ऑफ सर्विसेज (QoS) मापदंडों के पूरा होने को सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए कंपनी ने प्रत्येक सर्कल में एक टीम को तैनात किया है। BSNL ने 4G नेटवर्क के लिए 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। इससे कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकेगा। कंपनी की योजना जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की है। इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है। BSNL की एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी है। 

पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली-एनसीआर रीजन में BSNL ने 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी गई हैं। हाल ही में BSNL ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है। इसमें 450 से ज्यादा लाइव टेलीविजन चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने OTTplay के साथ पार्टनरशिप की है। इसके साथ कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा विकल्प पेश किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.