Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए अपने फीचर्स की लिस्ट में विस्तार करता रहता है।
Photo Credit: Instagram
Instagram ने रीपोस्ट फीचर पेश किया है।
Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए अपने फीचर्स की लिस्ट में विस्तार करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने रीपोस्ट, मैप और फ्रेंड्स टैब जैसे फीचर्स शामिल किए हैं। अब यूजर्स X और टिकटॉक की तरह किसी भी यूजर की रील या पोस्ट को रिपोस्ट कर सकते हैं। अब आप यह देख सकते हैं कि आपके दोस्त किस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स इंस्टाग्राम मैप का उपयोग करके अपने चयनित दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। आइए इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Instagram के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, रील्स में एक नया "फ्रेंड्स" टैब भी आया है जहां यूजर्स देख सकते हैं कि उनके दोस्तों ने किस कंटेंट को पसंद किया है, क्रिएट किया है, रीपोस्ट किया है या उस पर कमेंट किया है और आसानी से उनके बारे में बातचीत शुरू कर सकते हैं। "फ्रेंड्स" यूजर्स को यह देखने में मदद करेगा कि उनके दोस्त कौन सी रील्स बना रहे हैं।
रीपोस्ट के साथ यूजर्स पब्लिक रील और फीड पोस्ट रीपोस्ट कर सकते हैं, जिससे यूजर्स के लिए अपने दोस्तों के साथ अपनी पसंद को शेयर करना आसान हो जाता है। रीपोस्ट यूजर्स के दोस्तों और फॉलोअर्स के फीड पर रिकमेंड किए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स की प्रोफाइल पर एक अलग टैब में भी दिखेंगे, जिससे यूजर्स जब चाहें अपने रीपोस्ट पर जा सकेंगे। रीपोस्ट का क्रेडिट ऑरिजनल पोस्ट करने वाले को मिलता है। अगर आप एक क्रिएटर हैं, तो इसका मतलब है कि अगर आपका कंटेंट किसी और ने रीपोस्ट किया है, तो वह उस व्यक्ति के फॉलोअर्स को रिकमेंड किया जा सकता है, चाहे वे लोग आपको फॉलो न भी करते हों। इससे क्रिएटर्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।।
Instagram मैप के जरिए दोस्तों के साथ अपडेट रह सकते हैं। आप अपनी आखिरी एक्टिव लोकेशन अपने चयनित दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और इसे कभी भी बंद कर सकते हैं। आप मैप खोलकर अपने दोस्तों और पसंदीदा क्रिएटर्स द्वारा पोस्ट किए जा रहे कंटेंट को भी देख सकते हैं। लोकेशन शेयरिंग तब तक बंद रहेगी जब तक आप ऑप्ट-इन नहीं करते। अगर आप दोस्तों के साथ लोकेशन शेयर करते हैं, तो आपके पास इस अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए कंट्रोल हैं।
रील्स में एक नया "फ्रेंड्स" टैब भी आया है जहां यूजर्स देख सकते हैं कि उनके दोस्तों ने किस कंटेंट को पसंद किया है, क्रिएट किया है, रीपोस्ट किया है या उस पर कमेंट किया है।
रीपोस्ट के साथ यूजर्स पब्लिक रील और फीड पोस्ट रीपोस्ट कर सकते हैं, जिससे यूजर्स के लिए अपने दोस्तों के साथ अपनी पसंद को शेयर करना आसान हो जाता है।
Instagram मैप के जरिए दोस्तों के साथ अपडेट रह सकते हैं। आप अपनी आखिरी एक्टिव लोकेशन अपने चयनित दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।
Instagram ने रीपोस्ट, मैप और फ्रेंड्स टैब जैसे नए फीचर्स शामिल किए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999