• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: स्नैपड्रैगन 8 एलीट वाले OnePlus फोन की कीमत 52 हजार से भी हुई कम

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: स्नैपड्रैगन 8 एलीट वाले OnePlus फोन की कीमत 52 हजार से भी हुई कम

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 का आज आखिरी दिन चल रहा है।

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: स्नैपड्रैगन 8 एलीट वाले OnePlus फोन की कीमत 52 हजार से भी हुई कम

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13s में 50MP कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 13s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 का आज आखिरी दिन चल रहा है। अगर आप नया वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो सिर्फ आज का दिन है और आप डिस्काउंट पा सकते हैं। इस वक्त OnePlus 13s ई-कॉमर्स साइट पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। ग्राहक इस खरीदने पर बैंक ऑफर के साथ भारी बचत पा सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर डील को और शानदार बना सकते हैं। आइए OnePlus 13s पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

OnePlus 13s Price & Offers

OnePlus 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 51,988 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,250 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Latest and Breaking News on NDTV

OnePlus 13s Features & Specifications

OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 5,850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के मामले में 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है।  13s की लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »