BSNL को मिला 4G लॉन्च का फायदा, रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी

इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी का जुलाई से सितंबर के दौरान एवरेज प्रति यूजर रेवेन्यू (ARPU) लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 91 रुपये हो गया है। इससे पिछली तिमाही में यह रेवेन्यू 81 रुपये का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 15:50 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का एवरेज प्रति यूजर रेवेन्यू लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 91 रुपये का है
  • इससे पिछली तिमाही में यह रेवेन्यू 81 रुपये का था
  • इस मापदंड में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL काफी पीछे है

पिछले महीने कंपनी ने 4G सर्विस को लॉन्च किया था

पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को 4G नेटवर्क के लॉन्च से फायदा मिला है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी का जुलाई से सितंबर के दौरान एवरेज प्रति यूजर रेवेन्यू (ARPU) लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 91 रुपये हो गया है। इससे पिछली तिमाही में यह रेवेन्यू 81 रुपये का था। 

टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया, " BSNL के ARPU में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुछ सर्कल का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र में यह रेवेन्यू 214 रुपये का है। पहली तिमाही की तुलना में केरल में यह रेवेन्यू 30 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में लगभग 13 प्रतिशत बढ़ा है।" इसके साथ ही सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे कुछ सर्कल में BSNL का ARPU कम है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। 

Advertisement

ARPU से किसी टेलीकॉम कंपनी को प्रति यूजर मिलने वाले औसत रेवेन्यू की जानकारी मिलती है। हालांकि, इस मापदंड में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL काफी पीछे है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का ARPU लगभग 250 रुपये और Bharti Airtel का 211 रुपये का है। सितंबर तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 5,347 करोड़ रुपये का रहा है। सिंधिया ने बताया कि कंपनी ने टारगेट की तुलना में 93 प्रतिशत रेवेन्यू हासिल किया है। हालांकि, BSNL ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा नहीं की है।  पिछले महीने कंपनी ने 4G सर्विस को लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कंपनी के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। 

BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।  BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। कंपनी की 5G सर्विस को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए ट्रायल को पूरा कर लिया गया है। देश के बड़े हिस्से में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.