Samsung Galaxy A07 का 5G वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च, Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन की Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे Samsung Galaxy A07 5G के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है

Samsung Galaxy A07 का 5G वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च, Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • भारत में अक्टूबर में Samsung Galaxy A07 4G को लॉन्च किया गया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 है
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Samsung Galaxy A07 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में अक्टूबर में Samsung Galaxy A07 4G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। 

आगामी स्मार्टफोन की Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे Samsung Galaxy A07 5G के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। सैमसंग ने अमेरिका और स्पेन जैसे कुछ देशों में इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज को पब्लिश किया है। आमतौर पर, कंपनी किसी स्मार्टफोन के लॉन्च से कुछ दिन पहले सपोर्ट पेज को पब्लिश करती है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy A07 4G के समान हो सकते हैं। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, यह 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A07 4G में 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, GPS, WiFi, 3.5 mm ऑडियो जैक और USD Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Samsung Galaxy A07 4G को लाइट वॉयलेट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 164.4 x 77.4 x 7.6 mm और भार लगभग 184 ग्राम का है। सैमसंग ने इसके लिए छह वर्ष के OS अपग्रेड उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में सैमसंग A सीरीज की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »