• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन्स में Sanchar Saathi ऐप को डिलीट करने का मिलेगा ऑप्शनः टेलीकॉम मिनिस्टर

स्मार्टफोन्स में Sanchar Saathi ऐप को डिलीट करने का मिलेगा ऑप्शनः टेलीकॉम मिनिस्टर

सरकार ने अपने आदेश में कहा था कि सभी स्मार्टफन मैन्युफैक्चरर्स और इम्पोर्टर्स को यह पक्का करना होगा कि देश में बिकने वाले डिवाइसेज पर संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल किया जाए

स्मार्टफोन्स में Sanchar Saathi ऐप को डिलीट करने का मिलेगा ऑप्शनः टेलीकॉम मिनिस्टर

इस ऐप से स्मार्टफोन्स यूजर्स को नकली या चोरी किए गए हैंडसेट का पता लगाने में आसानी होगी

ख़ास बातें
  • इस ऑर्डर का उद्देश्य डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को रोकना है
  • स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स को इस ऑर्डर को 90 दिनों में लागू करना होगा
  • यह ऑर्डर इनवेंटरी में मौजूद बिना बिके मोबाइल डिवाइसेज के लिए भी है
विज्ञापन

देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में Sanchar Saathi ऐप को प्री-इंस्टॉल किए जाने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यूजर्स के लिए संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं है। 

सरकार ने अपने आदेश में कहा था कि सभी स्मार्टफन मैन्युफैक्चरर्स और इम्पोर्टर्स को यह पक्का करना होगा कि देश में बिकने वाले डिवाइसेज पर संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल किया जाए। टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) की ओर से जारी इस आदेश का उद्देश्य डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को रोकने के साथ ही स्मार्टफोन्स के सेकेंड हैंड मार्केट में नकली डिवाइसेज की बिक्री पर नियंत्रण करना है। सिंधिया ने बताया, "यह ऐप पूरी तरह वैकल्पिक है। अगर आप इसे डिलीट करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। अगर आप रजिस्टर नहीं करना चाहते, तो आपको रजिस्टर नहीं करना चाहिए और इसे कभी भी हटा सकते हैं।" 

स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स को इन बदलावों को लागू करने के लिए 90 दिनों की समयसीमा दी गई है। इस ऑर्डर के तहत, नया मोबाइल डिवाइस (Android या iPhone) को खरीदने पर सरकार का संचार साथी ऐप पहले से उसमें इंटीग्रेटेड होगा। DoT के ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि यूजर्स को डिवाइसेज के पहली बार सेटअप करने के दौरान यह ऐप तुरंत दिखना चाहिए। इसके साथ ही स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स पर ऐप के एक्सेस और फंक्शंस में रुकावट डालने पर भी रोक लगाई गई है। स्मार्टफोन्स में इस ऐप को पूरी तरह एनेबल करना होगा। 

हालांकि, यह ऑर्डर नए हैंडसेट की खरीदारी के लिए है लेकिन इनवेंटरी में मौजूद बिना बिके स्मार्टफोन्स के लिए भी मैन्युफैक्चरर्स को ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ऐप को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया है। देश में सेकेंड हैंड स्मार्टफोन्स की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। इनमें चोरी किए गए या ब्लैकलिस्टेड डिवाइसेज भी शामिल होते हैं। अगर बायर्स चोरी किए गए या ब्लैकलिस्टेड स्मार्टफोन्स खरीदते हैं तो उन्हें मुश्किल हो सकती है। सायबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है। केंद्र सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए सायबर क्राइम हेल्पलाइन शुरू करने जैसे कुछ उपाय भी किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद सायबर अपराधों के मामले बढ़ रहे हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »