एयरटेल ने सरकार को किया स्पेक्ट्रम के 3,626 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान

भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है। हाल ही में कंपनी ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Nokia को करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 21:10 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है
  • कंपनी की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है
  • यह जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है

कंपनी की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल ने गुरुवार को बताया कि उसने टेलीकॉम डिपार्टमेंट को स्पेक्ट्रम की 3,626 करोड़ रुपये की बकाया रकम का भुगतान कर दिया है। यह स्पेक्ट्रम कंपनी ने 2016 में खरीदा था। इस बकाया रकम के लिए Bharti Airtel को आठ प्रतिशत से ज्यादा का इंटरेस्ट रेट चुकाना पड़ रहा था। 

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया है कि उसने इस कैलेंडर ईयर में 28,000 करोड़ रुपये से अधिक की स्पेक्ट्रम की बकाया रकम चुकाई है। भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है। हाल ही में कंपनी ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Nokia को करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। नोकिया ने बताया है कि इस डील में उसके 5G AirScale पोर्टफोलियो से इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना शामिल है। एयरटेल की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है। इसके लिए नोकिया को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसमें एयरटेल के मौजूदा 4G नेटवर्क को मल्टीबैंड रेडियोज और बेसबैंड इक्विपमेंट के साथ मॉडर्नाइज करना भी शामिल है। ये इक्विपमेंट 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट कर सकते हैं। 
Advertisement

एयरटेल  जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से कंपनी की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने बताया था कि उसके नेटवर्क पर 8 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल्स की चेतावनी दी गई है। कंपनी ने लगभग ढाई महीने पहले स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़ा सॉल्यूशन लॉन्च किया था। इसके बाद से कंपनी के सब्सक्राइबर्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज आने पर चेतावनी दी जाती है। इस सॉल्यूशन की मदद से उसके नेटवर्क पर प्रति दिन लगभग 10 लाख स्पैमर्स की पहचान की जाती है। कंपनी के नेटवर्क पर कुल कॉल्स में से छह प्रतिशत और सभी SMS में से लगभग दो प्रतिशत की पहचान स्पैम के तौर पर की गई है। राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक स्पैम कॉल्स प्राप्त की जाती हैं। पिछले ढाई महीने में भारती एयरटेल ने 25 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को संदिग्ध कॉल्स की चेतावनी दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.