Airtel और Reliance Jio को टक्कर देने के लिए BSNL का 333 रुपये में 1,300GB डेटा प्लान

इस प्लान में डेटा के अलावा लैंडलाइन के इस्तेमाल से अनलिमिटेड कॉल्स भी की जा सकेंगी। BSNL ने मोबाइल यूजर्स के लिए 599 रुपये का एक अलग प्लान भी लॉन्च किया है

Airtel और Reliance Jio को टक्कर देने के लिए BSNL का 333 रुपये में 1,300GB डेटा प्लान

पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने प्रति माह 1,300 GB के डेटा वाला प्लान 333 रुपये में पेश किया है
  • यह टैरिफ प्लान दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध नहीं होगा
  • पिछले कुछ महीनों में BSNL ने अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सब्सक्राइबर्स की संख्या पिछले कुछ महीनों में बढ़ी है। इसके पीछे  Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे टैरिफ प्लान एक प्रमुख कारण है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए BSNL ने नई चुनौती पेश किया है। कंपनी ने प्रति माह 1,300 GB के डेटा वाला प्लान 333 रुपये में पेश किया है। 

हालांकि, कंपनी का नया टैरिफ प्लान दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध नहीं होगा। BSNL के नए 'Winter Bonanza' ऑफर में सब्सक्राइबर्स को छह महीने की Bharat Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए 1,999 रुपये देने होंगे। इस प्लान में प्रत्येक महीने 25 Mbps तक की स्पीड पर 1,300 GB का डेटा शामिल है। डेटा की यह लिमिट पूरी होने पर सब्सक्राइबर्स को 4 Mbps की घटी हुई स्पीड पर इंटरनेट का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में डेटा के अलावा लैंडलाइन के इस्तेमाल से अनलिमिटेड कॉल्स भी की जा सकेंगी। BSNL ने मोबाइल यूजर्स के लिए 599 रुपये का एक अलग प्लान भी लॉन्च किया है। इसमें 84 दिनों के लिए प्रत्येक दिन 3 GB का हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स और प्रति दिन 100 टेक्स्ट मैसेज भी किए जा सकेंगे। 

पिछले कुछ महीनों में BSNL ने अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है। इस वर्ष अक्टूबर के अंत तक कंपनी ने 50,700 से अधिक 4G साइट्स को इंस्टॉल किया था। इनमें से 41,950 से ज्यादा साइट्स कार्य कर रही हैं। हाल ही में संचार राज्यमंत्री Pemmasani Chandra Sekhar ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया था कि कंपनी जिस 4G इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर रही है, उसे 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है। 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत BSNL को पिछले वर्ष सितंबर में 4G इक्विपमेंट की सप्लाई शुरू हुई थी। अक्टूबर तक कंपनी ने 50,708 4G साइट्स इंस्टॉल की थी और 41,957 साइट्स कार्य कर रही हैं। 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में BSNL का नेट लॉस घटकर लगभग 2,785 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लॉस लगभग 2,951 करोड़ रुपये का था। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऑपरेशंस से BSNL का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,235 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी ने कंज्यूमर मोबिलिटी सहित अपने सभी सेगमेंट के रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »