TDRA पर Vivo Pad FE की मॉडल नंबर - VP2601 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट में Wi-Fi कनेक्टिविटी है। TÜV पर लिस्टिंग से इस टैबलेट में 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने की जानकारी मिली है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo Pad FE की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। यह चीन में पेश किए गए Vivo Pad SE की जगह ले सकता है। हालांकि, Vivo ने इस टैबलेट के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Anvin (@ZionsAnvin) ने बताया है कि ताइवान के नेशनल कम्युनिकेशंस कमीशन (NCC) से Vivo Pad FE को मॉडल नंबर- V2601 के साथ अप्रूवल मिला है। हाल ही में इस टैबलेट को मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया था। इससे पहले Vivo Pad FE की UAE की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) और TÜV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी। यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर भी इस टैबलेट को देखा गया था।
TDRA पर Vivo Pad FE की मॉडल नंबर - VP2601 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट में Wi-Fi कनेक्टिविटी है। TÜV पर लिस्टिंग से इस टैबलेट में 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने की जानकारी मिली है। NCC से अप्रूवल मिलने के बाद इस टैबलेट के ताइवान में जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। इसके अलावा Vivo Pad FE को यूरोप, मलेशिया और UAE में लॉन्च किया जा सकता है।
चीन में पेश किए गए Vivo Pad SE में 12.3 इंच 2.5K LCD 16.10 डिस्प्ले (2,464 × 1,600 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 और Adreno 613 GPU है। Vivo Pad SE में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस टैबलेट के रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Vivo Pad SE में 8,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। हाल ही में Vivo Pad 5c को लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले 2.8K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?