Realme Pad 3 टैबलेट भारत में 8MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme Pad 3 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कुछ हालिया रिपोर्ट्स में सामने आए हैं।

Realme Pad 3 टैबलेट भारत में 8MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme Pad 2 में 11.52 इंच का 2K एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • टैब को Camera FV5 सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है।
  • इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • फ्रंट साइड में टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन
Realme जल्द ही अपना अगला अफॉर्डेबल टैबलेट Realme Pad 3 भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह अपकमिंग डिवाइस कई सर्टीफिकेशंस में नजर आ चुका है। साथ ही यह भारतीय सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट हो चुका है। यह Realme Pad 2 का सक्सेसर होने वाला है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। आइए जानते हैं अभी तक इस टैबलेट के बारे में क्या जानकारी सामने आई है। 

Realme Pad 3 India launch 
Realme Pad 3 भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। यह टैबलेट भारतीय सर्टीफिकेशन अथॉरिटी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर (via) लिस्टेड देखा गया है। जहां पर इसका मॉडल नम्बर RMP2402 बताया गया है। इसी मॉडल नम्बर के साथ कुछ समय पहले भी यह डिवाइस स्पॉट किया गया था। लेकिन BIS लिस्टिंग अब इस बात को ज्यादा पक्का कर देती है कि यह Realme Pad 3 टैबलेट ही है जो अब भारत में लॉन्च के बेहद नजदीक है। हालांकि, लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। 

Realme Pad 3 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कुछ हालिया रिपोर्ट्स में सामने आए हैं। इस टैब को Camera FV5 सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। जिसके मुताबिक इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। यह 3264×2448 रिजॉल्यूशन वाले सेंसर से लैस होगा। जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। फ्रंट साइड की बात करें तो टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका अपर्चर f/2.2 बताया गया है। 

रेडमी पैड 3 बजट टैबलेट इससे पहले आए Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा। इसलिए स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है। Realme Pad 2 में 11.52 इंच का 2K एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिवाइस में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर है जिसे 8 जीबी तक रैम के साथ पेअर किया गया है। कैमरा की बात करें तो फ्रंट और रियर, दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 8360mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and premium design
  • Good build quality
  • Wide aspect display with 120Hz refresh rate
  • Quad-speaker setup
  • Excellent battery life
  • Clean, feature-rich software
  • कमियां
  • No headphone jack
डिस्प्ले11.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन1200x2000 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल + नहीं
बैटरी क्षमता8360 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »