Realme Pad 3 कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट के रूप में जल्द पेश किया जा सकता है। यह इससे पहले आए Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा। रियलमी पैड 3 टैबलेट दो वर्जन में पेश किया जा सकता है। एक 5G वर्जन होगा और दूसरा WiFi Only मॉडल होगा। इसका मॉडल नम्बर RMP2501 बताया गया है। टैबलेट स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme Pad Mini टैबलेट Android 11 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 8.7 इंच (1,340x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 84.59 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है।
गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिले थे कि Realme Pad का नया वेरिएंट Realme Pad Mini के रूप में आएगा, जो कि ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा। रियलमी टैबलेट RMP2105 साइट पर 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ था।