• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Realme Pad 2 टैबलेट 11.52 इंच डिस्‍प्‍ले, 8360mAh बैटरी, 8GB तक रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme Pad 2 टैबलेट 11.52 इंच डिस्‍प्‍ले, 8360mAh बैटरी, 8GB तक रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme Pad 2 : आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन पर रियलमी पैड 2 को 1,500 रुपये की छूट के साथ लिया जा सकता है।

Realme Pad 2 टैबलेट 11.52 इंच डिस्‍प्‍ले, 8360mAh बैटरी, 8GB तक रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Realme India

Realme Pad 2 को 1 अगस्‍त से खरीदा जा सकेगा। सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी स्टोर पर होगी।

ख़ास बातें
  • 1 अगस्‍त से रियलमी पैड 2 को खरीदा जा सकेगा
  • इसके डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है
  • Realme Pad 2 में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
रियलमी ने बुधवार को भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन Realme C53 लॉन्‍च किया। साथ ही कंपनी ने नए एंड्रॉयड टैबलेट को भी पेश किया। इसका नाम है- Realme Pad 2। नए रियलमी टैब में 11.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी, फास्‍ट चार्जिंग की खूबियां हैं। कंपनी ने दाम भी आकर्षक रखे हैं। यह क्‍वॉड स्‍पीकर सेटअप के साथ आता है और 8 जीबी तक रैम से लैस है। Realme Pad 2 की क्‍या है कीमत, इसके फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस को विस्‍तार से जानते हैं। 
 

Realme Pad 2 के भारत में दाम और उपलब्‍धता 

भारत में Realme Pad 2 की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है। इसे 8GB + 256GB मॉडल के साथ भी लाया गया है, जिसके दाम 22,999 रुपये हैं। आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन पर रियलमी पैड 2 को 1,500 रुपये की छूट के साथ लिया जा सकता है। Realme Pad 2 को 1 अगस्‍त से खरीदा जा सकेगा। सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी स्टोर पर होगी। 26 जुलाई से इस टैब को प्री-बुक किया जा सकेगा। 
 

Realme Pad 2 के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme Pad 2 को इमैजिनेशन ग्रे और इंस्पिरेशन ग्रीन कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। इसमें 11.52 इंच का 2K एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलशून 2000x1200 पिक्‍सल है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 450 निट्स की पीक ब्राइटनैस, ब्‍लू लाइट प्रोटेक्‍शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

Realme Pad 2 में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में आता है। 128 जीबी और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। Realme Pad 2 चलता है एंड्रॉयड 13 ओएस पर, जिसमें Realme UI 4.0 की लेयर है। इसमें 8-8 एमपी के फ्रंट और रियर कैमरा दिए गए हैं। 

Realme Pad 2 में 8360mAh की बैटरी है। यह 33W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्‍बी एटमॉस ऑडियो के साथ क्‍वॉड स्‍पीकर सेटअप दिया गया है। सिक्‍योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। यह एलटीई, WiFi 5, Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »