इस टैबलेट की 5 सितंबर से कंपनी की वेबसाइट के जरिए बिक्री की जाएगी। इसमें 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज और 16 GB + 512 GB के दो वेरिएंट होंगे
यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर चलता है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus ने जून में भारत में OnePlus Pad 3 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस टैबलेट के साथ OnePlus 13s को भी पेश किया था। OnePlus Pad 3 की अगले महीने से देश में बिक्री शुरू की जाएगी। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट की 12,140 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह OnePlus Stylo 2 और OnePlus Smart कीबोर्ड के साथ कम्पैटिबल है।
OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus Pad 3 की 5 सितंबर से कंपनी की वेबसाइट के जरिए बिक्री की जाएगी। इसमें 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज और 16 GB + 512 GB के दो वेरिएंट होंगे। इस टैबलेट को Frosted Silver और Storm Blue कलर्स में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस
इस टैबलेट का 13.2 इंच 3.4K (2,400 × 3,392 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और Adreno 830 GPU दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह 120 fps पर गेमिंग को सपोर्ट करता है। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर चलता है।
इसमें Google Gemini और Circle to Search सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टूल्स दिए गए हैं। OnePlus Pad 3 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें LHDC ऑडियो कोडेक के लिए सपोर्ट के साथ आठ स्पीकर्स दिए गए हैं। यह Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ग्रेफीन कंपोजिट वेपर चैंबर दिया गया है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। OnePlus Pad 3 की 12,140 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह OnePlus Stylo 2 और OnePlus Smart कीबोर्ड के साथ कम्पैटिबल है। इस टैबलेट का साइज 289.61 × 209.66 × 5.97 mm और भार लगभग 675 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ