इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। इस चिपसेट में ऑक्टाकोर CPU है जिसमें 3.74 GHz पर क्लॉक्ड तीन कोर्स, 4.03 GHz पर तीन कोर्स और दो हाई-परफॉर्मेंस कोर्स हैं
इस टैबलेट के साथ iQOO 16 को भी चीन में पेश किया जा सकता है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर iQOO का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Pad Ultra में 16 GB का RAM हो सकता है। इस टैबलेट के साथ iQOO 16 को भी चीन में पेश किया जा सकता है। iQOO Pad Ultra में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Vivo के एक टैबलेट की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - iPA2691 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे पहले चीन के SRRC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर समान मॉडल नंबर को देखा गया था और यह आगामी iQOO Pad Ultra से जुड़ा है। इस टैबलेट के प्रोसेसर का मॉडल नंबर - SM8975 है। यह Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। इस चिपसेट में ऑक्टाकोर CPU है जिसमें 3.74 GHz पर क्लॉक्ड तीन कोर्स, 4.03 GHz पर तीन कोर्स और दो हाई-परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इसमें बेस फ्रीक्वेंसी के तौर पर 3.74 Hz दिख रही है।
iQOO Pad Ultra में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। इस टैबलेट में 16 GB का RAM मिल सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। iQOO Pad Ultra को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,512 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,770 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Vivo के सब-ब्रांड iQOO के इस टैबलेट के साथ iQOO 16 को भी पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल है। iQOO 16 में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 'रोबोटिक आर्म' डिजाइन है जो तीन कैमरा लेंस को कनेक्ट करता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था।
आगामी स्मार्टफोन में 'हेक्सागनल टेक पैटर्न' के साथ ग्लास रियर पैनल होगा। iQOO 16 की इमेज में रियर कैमरा मॉड्यूल के अंदर '100 x टेली लेंस' टेक्स्ट दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 100 x तक डिजिटल जूम कैपेबिलिटी होगी। iQOO 16 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का मिड फ्रेम हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite सीरीज का चिपसेट होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?