• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • आईपैड (2017) की प्री ऑर्डर बुकिंग भारत में आज होगी शुरू, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी

आईपैड (2017) की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में आज होगी शुरू, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी

आईपैड (2017) की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में आज होगी शुरू, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी
ख़ास बातें
  • आईपैड (2017) को मार्च में लॉन्च किया गया था
  • प्री-ऑर्डर बुकिंग 28,990 रुपये से शुरू होगी
  • आईपैड (2017) में ज्यादा बड़ा स्क्रीन और ऐप्पल ए9 चिप दिया गया है
विज्ञापन
आईपैड (2017), जिसे चुपचाप पिछले महीने के आखिर में लॉन्च किया गया था, की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार को फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह जानकारी ई-कॉमर्स कंपनी ने दी। प्री-ऑर्डर बुकिंग 28,990 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत 32 जीबी वाई-फाई मॉडल के लिए है। ऐप्पल ने कीमतों का ऐलान पहले ही कर दिया था।

नए 9.7 इंच आईपैड का 32 जीबी वाई-फाई+ सेल्युलर वेरिएंट 39,900 रुपये में मिलेगा। खबर लिखे के जाने तक इस प्रोडक्ट के प्री-ऑर्डर पेज को लाइव नहीं किया गया था। गैजेट्स 360 ने आपको पहले ही जानकारी दी थी कि नए आईपैड (2017) का 128 जीबी वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल क्रमशः 36,900 और 47,900 रुपये में मिलेगा। नए आईपैड के स्मार्ट कवर की कीमत 3,500 रुपये है।

आईपैड एयर 2  की तुलना में आईपैड (2017) में ज्यादा बड़ा स्क्रीन और ऐप्पल ए9 चिप दिया गया है। ऐप्पल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिलिप शिलर ने कहा, ''आईपैड दुनिया का सबसे लोकप्रिय टैबलेट है। ग्राहकों को बड़ा डिस्प्ले पसंद है, 9.7 इंच डिस्प्ले के साथ मूवी और टीवी देखने के अलावा, वेब सर्फिंग, फेसटाइम कॉलिंग और तस्वीरों का मज़ा लिया जा सकता है। और अब यह ज्यादा किफ़ायती है।'' उन्होंन आगे कहा, ''नए ग्राहक या कोई भी जो अपग्रेड करने की सोच रहा है, उसे घर, स्कूल या ऑफिस में इस्तेमाल करने के लिए नया आईपैड पसंद आएगा। इसमें रेटिना डिस्प्ले, दमदार ए9 चिप और 1.3 मिलियन से ज्यादा ऐप के लिए एक्सेस मिलेगा।''

इसके साथ ऐप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का एक नया रेड कलर वेरिएंट भी जारी किया था। इसके अलावा आईफोन एसई अब 16 जीबी और 64 जीबी की जगह 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले9.70 इंच
प्रोसेसरA9
फ्रंट कैमरा1.2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2048x1536 पिक्सल
ओएसआईओएस 10
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले9.70 इंच
प्रोसेसरA9
फ्रंट कैमरा1.2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2048x1536 पिक्सल
ओएसआईओएस 10
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  9. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  10. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »