ऐप्पल ने लॉन्च किया कम कीमत वाला नया आईपैड

ऐप्पल ने लॉन्च किया कम कीमत वाला नया आईपैड
विज्ञापन
ऐप्पल ने मंगलवार को अपने आईपैड टैबलेट का एक नया अपडेटेड वेरिएंट पेश किया। नए वेरिएंट में ज्यादा बड़ा स्क्रीन और ऐप्पल ए9 चिप दिया गया है। यह शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। और ऐप्पल का यह फुल साइज़ टैबलेट अब तक की सबसे कम कीमत 329 डॉलर की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। नए 9.7 इंच आईपैड भारत में अप्रैल से उपलब्ध होगा। जहां 32 जीबी वाला वाई-फाई वेरिएंट 28,900 रुपये और 32 जीबी वाई-फाई+ सेल्युलर वेरिएंट 39,900 रुपये में मिलेगा।

नए आईपैड का बेस वेरिएंट 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और यह 399 डॉलर वाले आईपैड एयर 2 से थोड़ा बड़ा है। नया वेरिएंट छोटे आईपैड मिनी 4 से भी थोड़ा कम महंगा होगा। छोटे आईपैड मिनी 4 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में करीब 34,900 रुपये से शुरू होती है।

ऐप्पल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिलिप शिलर ने कहा, ''आईपैड दुनिया का सबसे लोकप्रिय टैबलेट है। ग्राहकों को बड़ा डिस्प्ले पसंद है, 9.7 इंच डिस्प्ले के साथ मूवी और टीवी देखने के अलावा, वेब सर्फिंग, फेसटाइम कॉलिंग और तस्वीरों का मज़ा लिया जा सकता है। और अब यह ज्यादा किफ़ायती है।'' उन्होंन आगे कहा, ''नए ग्राहक या कोई भी जो अपग्रेड करने की सोच रहा है, उसे घर, स्कूल या ऑफिस में इस्तेमाल करने के लिए नया आईपैड पसंद आएगा। इसमें रेटिना डिस्प्ले, दमदार ए9 चिप और 1.3 मिलियन से ज्यादा ऐप के लिए एक्सेस मिलेगा।''

ऐप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का एक नया रेड कलर वेरिएंट भी जारी किया। ऐप्पल ने बताया कि आईफोन एसई वेरिएंट को 16 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट को 32 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट के साथ रीप्लेस किया गया है।

नए आईफोन मॉडल 25 फीसदी ब्राइट डिस्प्ले के साथ आएंगे। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में नए ए10 फ्यूज़न 64-बिट क्वाड कोर चिप का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। ये पुराने मॉडल की तुलना में दोगुना पावरफुल आवाज़ देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple ipad, apple iPhone, ipad
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »