Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल में 19,000 रुपये से कम में मिल सकता है iPad

कंपनी की फॉक्सकॉन देश में अपनी फैक्टरी में iPad की जल्द असेंबलिंग शुरू करने पर विचार कर रही है

Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल में 19,000 रुपये से कम में मिल सकता है iPad

इस टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ है

ख़ास बातें
  • इस iPad में 10.2 इंच का डिस्प्ले LCD पैनल के साथ है
  • इसमें iPhone 11 के समान A13 Bionic चिप दिया गया है
  • इस टैबलेट को एपल के 20 W पावर एडैप्टर के साथ चार्ज किया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Flipkart की Big Billion Days Sale जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल की शुरुआत की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इस सेल में कुछ ऑफर्स के बारे में ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। Amazon की इस महीने शुरू होने वाली Great Indian Festival Sale को यह टक्कर देगी। 

टिप्सटर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि फ्लिपकार्ट की सेल में 2021 में पेश किया गया Apple का iPad भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि इस टैबलेट का प्राइस 19,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि, इस प्राइस में बैंक ऑफर शामिल होने की संभावना है। एपल ने तीन वर्ष पहले iPad को लगभग 30,000 रुपये शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया था। 

इस iPad में 10.2 इंच का डिस्प्ले LCD पैनल के साथ है। इसमें iPhone 11 के समान A13 Bionic चिप दिया गया है। इस टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और Center Stage सपोर्ट के साथ है। यह Apple Pencil और एपल के स्मार्ट कीबोर्ड के साथ थर्ड-पार्टी कीबोर्ड्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें iPadOS 15 दिया गया था और इसके लिए आगामी iPadOS 18 अपडेट भी मिलेगा। इस iPad को एपल के 20 W पावर एडैप्टर के साथ चार्ज किया जा सकता है। 

एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn देश में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बना रही है। यह iPad की असेंबलिंग करने की संभावना तलाश रही है। फॉक्सकॉन और एपल की अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फर्में पिछले कुछ वर्षों से देश में iPhone की असेंबलिंग कर रही हैं। पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज की फॉक्सकॉन की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में असेंबलिंग की गई है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि फॉक्सकॉन अपनी फैक्टरी में iPad की असेंबलिंग शुरू करने पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने कहा, "फॉक्सकॉन का अपनी मैन्युफैक्चरिंग दोगुना करने का टारगेट है। इसमें आईफोन, आईपैड और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे।" देश में एपल के इन टैबलेट की मैन्युफैक्चरिंग करना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि इनके लिए जरूरी कैपेबिलिटी स्मार्टफोन की असेंबलिंग के समान है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2160x1620 पिक्सल
ओएसआईपैडओएस 15
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3110 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन828x1792 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »