• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 9.7 इंच आईपैड प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, सोमवार को हो सकता है लॉन्च

9.7 इंच आईपैड प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, सोमवार को हो सकता है लॉन्च

9.7 इंच आईपैड प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, सोमवार को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
सोमवार को होने वाले ऐप्पल इवेंट में नए 4 इंच वाले आईफोन (जिसे आईफोन एसई कहा जा रहा है) के साथ पिछले साल लॉन्च हुए 12 इंच स्क्रीन वाले आईपैड प्रो टैबलेट का 9.7 इंच स्क्रीन वेरिएंट लॉन्च हो सकता है। लेकिन इस आधिकारिक इवेंट से पहले ही एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल के 9.7 इंच स्क्रीन वाले आईपैड प्रो की कीमत 2014 में लॉन्च हो चुके आईपैड एयर 2 से ज्यादा होगी।

9to5mac की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपैड प्रो ऐप्पल का पहले 9.7 इंच स्क्रीन से लैस टैबलेट होगा जिसकी शुरुआती कीमत करीब 33,000 रुपये (499 डॉलर) हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 9.7 इंच आईपैड प्रो वाई-फाई मॉडल की कीमत करीब 40,000 रुपये (599 डॉलर) होगी और इसकी स्टोरेज 32 जीबी होगी। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 128 जीबी स्टोरेज के साथ एलटीई कनेक्टिविटी वाले मॉडल की कीमत ऊंची रखी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 9.7 इंच आईपैड प्रो, आईपैड एयर लाइन को रिप्लेस नहीं करेगा।  

ऐप्पल ने आईपैड एयर 2 वाई-फाई मॉडल को 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (कीमत- 35,900 रुपये), 64 जीबी वेरिएंट (42,900 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट (49,900 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया था। आईपैड एयर 2 वाई-फाई + सेलुलर मॉडल 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 45,900, 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 52,900 और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये रखी गई थी।

पहले हो चुके लीक में 9.7 इंच स्क्रीन आईपैड प्रो ए9एक्स प्रोसेसर, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी सपोर्ट वाली ऐप्पल पेंसिल, चार स्पीकर और एक स्मार्ट कनेक्टर से लैस हो सकती है। ऐप्पल द्वारा इस टैबलेट के स्मार्ट कीबोर्ड कवर पर काम करने की भी बात कही जा रही है। टैबलेट का स्क्रीन एंटी-ग्लेयर के साथ आईपैड एयर 2 के स्क्रीन से ज्यादा चमकदार हो सकता है। इसके अलावा 2732x2048 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला इसका स्क्रीन ऐप्पल की 3डी टच तकनीक से लैस होगा। टैबलेट में 4 जीबी रैम हो सकता है।

ऐप्पल के सोमवार को होने वाले इवेट में 9.7 इंच स्क्रीन वाले आईपैड प्रो के अलावा 4 इंच स्क्रीन वाले आईफोन एसई और ऐप्पल वॉच के नए मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Tablets, Tablets, iPad, iPad Pro, iPad Pro Price, apple event
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »