Ipad Pro

Ipad Pro - ख़बरें

  • Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
    इस महीने से Samsung Display ने iPad Mini के लिए OLED पैनल की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए भी यह डिस्प्ले बना रही है। इस वर्ष लॉन्च होने वाले एपल के सभी प्रोडक्ट्स के लिए OLED पैनल्स की सप्लाई Samsung Display और LG Display कर सकती हैं।
  • iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
    Apple ने भारत में iPad लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। अब एंट्री-लेवल iPad से लेकर iPad Pro तक सभी मॉडल पहले से ज्यादा कीमत पर मिलेंगे। सबसे ज्यादा 54% की बढ़ोतरी iPad Pro 13 में हुई है, जिसकी कीमत 70,000 रुपये बढ़कर 1,99,900 रुपये हो गई है। वहीं बेस iPad की कीमत भी 15,000 रुपये बढ़कर 49,900 रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कुछ रिटेलर्स के पास पुराने स्टॉक पर अभी भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है।
  • Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
    क्रोमा पर Croma Everything Apple Sale शुरू हो गई है। इस सेल में एक्सिस बैंक कार्ड और आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Tata NEUCARD से भुगतान पर 10 प्रतिशत NeuCoins से बचत हो सकती है। सेल में iPhone 16, iPhone 17 से लेकर Mac, Apple Watch और Airpods समेत अन्य डिवाइस पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
    MacBook के प्राइसेज को कम रखने के लिए A18Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 16 Pro मॉडल्स में समान चिपसेट दिया गया था। इस लैपटॉप में 13 इंच से कम डिस्प्ले हो सकता है। एपल के इस इवेंट में एंट्री-लेवल iPad के साथ नया iPad Air भी लॉन्च हो सकता है। कंपनी के नए MacBook Air और MacBook Pro मॉडल्स को भी M5 Pro और M5 Max चिपसेट्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
  • iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
    Apple बीते साल की तरह कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है। खबरों के अनुसार, Apple 2026 की शुरुआत में कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत इसी महीने के आखिर तक iPhone 17e से हो सकती है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में 5 नए प्रोडक्ट लॉन्च होने की उम्मीद है। Apple काफी समय से एक किफायती MacBook पर काम कर रहा है।
  • कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
    Apple साल 2026 की शुरुआत को अपने लिए काफी अहम बनाने की तैयारी में है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले हफ्तों में iPhone 17e, अपडेटेड iPads और नए Macs लॉन्च कर सकती है। Apple का फोकस इस बार उभरते बाजारों और एंटरप्राइज कस्टमर्स पर रहने वाला है। रिपोर्ट में लो कॉस्ट MacBook, नए MacBook Pro मॉडल्स और iOS 26.4 अपडेट का भी जिक्र है। साल के दूसरे हिस्से में फोल्डेबल iPhone और OLED स्क्रीन वाले MacBook Pro जैसे बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
  • Noida में खुल गया Apple का अपना स्टोर, Delhi-NCR के खरीदारों को मिलेगा नेक्स्ट-लेवल एक्सपीरिएंस!
    Apple ने DLF Mall of India में अपना नया रिटेल स्टोर पेश किया है, जो भारत में कंपनी का पांचवां और NCR का दूसरा आउटलेट होगा। स्टोर में लेटेस्ट iPhone सीरीज, Apple Watch Ultra 3, iPad Pro, और M5 चिप वाले MacBook Pro जैसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। यहां ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड सेटअप, ट्रेड-इन, और एक्सपर्ट सपोर्ट जैसी रिटेल सर्विसेज मिलेंगी। Today at Apple सेशंस भी इस स्टोर का खास हिस्सा हैं, जिनमें फोटोग्राफी, आर्ट, म्यूजिक और कोडिंग से जुड़े वर्कशॉप्स शामिल होंगे। Apple Pickup, बिजनेस सपोर्ट और 100% रिन्यूएबल एनर्जी वाला इंफ्रास्ट्रक्चर इस नए स्टोर को और खास बनाता है।
  • Apple के नए MacBook और iPads में मिल सकती है OLED स्क्रीन
    कंपनी की योजना आगामी MacBook Air और MacBook Pro के साथ ही iPad Air और iPad Mini में OLED डिस्प्ले देने की है। इनमें से iPad Mini के साथ OLED डिस्प्ले की शुरुआत की जा सकती है। हाल ही में एपल ने भारत M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया था। नए iPad Pro के बेस मॉडल में 11 इंच OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।
  • Apple के नए iPad Pro में दिया जा सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
    इस टैबलेट में नया 2 nm M6 चिप दिया जा सकता है। पिछले वर्ष एपल ने M4 चिप वाले iPad Pro के कूलिंग सिस्टम को कॉपर हीटसिंक के साथ अपडेट किया था। हालांकि, इस अपग्रेड से इसके परफॉर्मेंस के लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जा सका था। कंपनी की योजना आगामी iPad Pro में बेहतर हीट कंट्रोल के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम जोड़ने की है।
  • Apple ने M5 चिप के साथ भारत में लॉन्च किया iPad Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    नए iPad Pro को वैकल्पिक USB Type-C पावर एडैप्टर के साथ लगभग 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि फास्ट चार्जिंग स्पीड का फायदा लेने के लिए यूजर्स को एपल के 70 W USB-C पावर एडैप्टर का इस्तेमाल करना होगा। इस टैबलेट में M5 चिप दिया गया है। इस चिप में 10-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है। एपल ने बताया है कि M4 चिप की तुलना में इसका परफॉर्मेंस बेहतर है।
  • आ रहा है Apple का अब तक का सबसे पावरफुल MacBook! टीजर वीडियो ने मचाई हलचल
    Apple इस महीने अपने MacBook और iPad प्रोडक्ट लाइनअप को रिफ्रेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक किसी लॉन्च इवेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर किए गए एक टीजर ने फैंस में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि Apple अब अपने अगले M5 MacBook Pro को लॉन्च करने वाला है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल MacBook हो सकता है।
  • भारत में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Apple के iPhone 17 Pro Max का यह वेरिएंट....
    नई स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर वाला वेरिएंट भारत और अमेरिका में प्री-ऑर्डर्स शुरू होने के तीन दिनों के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक एग्जिक्यूटिव ने कहा कि iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर सभी स्टोरेज वेरिएंट्स में बिक गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को Deep Blue कलर में कुछ स्टोर्स में बुक कराया जा सकता है।
  • Apple के iPhone 17 Pro Max में हो सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल 
    आगामी iPhone 17 Pro Max में 8x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ नया टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अतिरिक्त कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है। iPhone 17 Pro Max में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें नया वेपर कूलिंग सिस्टम भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • iPhone 17e अगले साल होगा किफायती Apple फोन के तौर पर पेश, अभी जानें क्या होगा खास
    Apple अपनी लाइनअप में ज्यादा किफायती ऑप्शन iPhone 17e शामिल करने वाला है। iPhone 17e अगले साल बसंत मौसम में लॉन्च होगा। इसके साथ कई अन्य नए Apple प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे, जिसमें नए M5 MacBook Pro, नए iPad और Mac के लिए एक नया एक्सटर्नल मॉनिटर शामिल होंगे। iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट A19 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें सिंगल 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल होगा।
  • Apple ने शुरू किया Back to School Offer, स्टूडेंट्स को फ्री मिल रहे ये डिवाइस
    Apple Back to School Offer 2025 शुरू हो गया है। अगर आप MacBook Air या MacBook Pro खरीदते हैं, तो आप Magic Mouse, Magic Trackpad, Magic Keyboard या ANC वाले लेटेस्ट AirPods (4th gen) में से कोई एक पा सकते हैं। वहीं आप iPad Air या iPad Pro खरीदते हैं तो आप नए Apple Pencil Pro या उसी AirPods 4 में से चयन कर सकते हैं।

Ipad Pro - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »