Apple Event

Apple Event - ख़बरें

  • आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
    Apple Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज पर सबकी नजरें टिकी हैं। सीरीज में कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max आ सकते हैं। स्मार्टफोन में कंपनी का नया चिपसेट A20 Pro होने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले आने की संभावना है। एपल अपना पहला फोल्डेबल फोन इस इवेंट में पेश कर सकती है।
  • Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
    Apple का Surprise and Shine लॉन्च इवेंट आज रात 10.30 बजे से आयोजित हो रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra जैसा कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन दस्तक दे सकता है। इसके अलावा कंपनी वियरेबल में Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 लेकर आ सकती है। वहीं Apple आज के लॉन्च इवेंट में AirPods 5 की घोषणा भी कर सकता है।
  • iPhone खरीदने का सही समय कौन सा है, Apple Event से पहले खरीदें या लॉन्च के बाद?
    Apple 9 सितंबर 2026 को नए iPhone मॉडल लॉन्च करने वाला है, ऐसे में खरीदारों के सामने बड़ा सवाल है कि अभी iPhone 17 खरीदें या नए मॉडल का इंतजार करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Foldable iPhone पेश हो सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों को लंबा इंतजार जरूरी नहीं है। वहीं नए Pro फीचर्स या Foldable iPhone में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इंतजार करना बेहतर हो सकता है। कीमत और जरूरत के आधार पर फैसला करना जरूरी है।
  • इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
    Apple 2026 इवेंट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। Apple का यह इवेंट बहुत ही खास होने वाला है और इसकी कई वजह हैं। लेटेस्ट iPhone सीरीज का लॉन्च इस इवेंट में देखने को मिलेगा। कंपनी का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका फोल्डेबल फोन हो सकता है जिसके लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। यह इवेंट कंपनी के नए सीईओ का पहला इवेंट है।
  • Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
    Apple आज iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है। कीमत करीबन 2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Apple Event 2026 आज: iPhone 18 Pro से लेकर iPhone Fold तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च
    Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज 9 सितंबर 2026 को भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple का पहला Foldable iPhone भी सबसे बड़े आकर्षण में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और नए AirPods का भी जिक्र है। वहीं, बेस iPhone 18 को इस इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद नहीं है। Apple ने अभी सभी डिवाइस के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
    आज दुनियाभर की नजरें Apple पर टिकी हुई हैं। 9 सितंबर यानी आज, बुधवार को Apple इस साल अपना सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपने इतिहास का पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी के नए सीईओ John Ternus के नेतृत्व में यह पहला इवेंट होने जा रहा है।
  • Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
    Apple 9 सितंबर को Surprise and shine लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार 10:30 बजे अपना आगामी लॉन्च इवेंट जिसका नाम Surprise and shine रखा गया है, आयोजित करने जा रही है। अफवाह है कि एप्पल इस बार आईफोन 18 लॉन्च को दो फेज में कर सकती है। प्रो मॉडल सितंबर में और स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और सेकेंड जनरेशन iPhone Air 2027 में दस्तक दे सकते हैं।
  • Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
    Apple ने 'Surprise and Shine' इवेंट की घोषणा कर दी है जो कि 9 सितंबर को होने जा रहा है। Surprise and Shine इवेंट सुबह 10 बजे (PT यानी पेसिफिक टाइम पर) शुरू होगा। वहीं, भारतीय समय के अनुसार यह लॉन्च इवेंट रात 10.30 बजे से शुरू होगा। इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो यह Apple की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे YouTube आदि पर भी देखा जा सकेगा। इसी के साथ Apple TV पर भी इवेंट को लाइव देखा जा सकेगा।
  • WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
    Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। इस साल इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया AI आधारित Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल होगा। कंपनी के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • Apple खोलेगी 2 मार्च को अपना पिटारा! iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च, जानें खास बातें
    Apple आने वाली तारीख 2 मार्च को मार्केट में एक बड़ी हलचल करने जा रही है। कंपनी की ओर से इशारा दिया गया है कि 2 मार्च का सप्ताह कंपनी के लिए एक बड़ा सप्ताह होने वाला है जिसमें कई नए प्रोडक्ट्स कंपनी कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है। यह इवेंट सोमवार, 2 मार्च की सुबह से शुरू हो जाएगा। इस ईवेंट में कंपनी कई बहुत प्रतीक्षित प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है
  • MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
    Xiaomi ने अपने नए Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की है। यह डिवाइस 28 फरवरी 2026 को MWC इवेंट में पेश किया जाएगा। Xiaomi Tag का वजन 10 ग्राम है और इसमें CR2032 बैटरी दी गई है, जो करीब एक साल तक चल सकती है। यह Apple Find My और Google Find Hub नेटवर्क सपोर्ट करता है। लीक के मुताबिक इसकी कीमत 17.99 यूरो रखी गई है। कंपनी इसे बजट ट्रैकिंग डिवाइस के तौर पर पेश कर सकती है।
  • Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
    Apple मार्च इवेंट में कंपनी 2 मार्च से लेकर 4 मार्च, 2026 तक कम से कम पांच नए प्रोडक्ट लेकर आ सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple सामान्य लाइवस्ट्रीम कीनोट के बजाय तीन दिनों में अलग-अलग पेशकश कर सकता है। इस आयोजन को एक इवेंट के बजाय स्पेशल Apple एक्सपीरियंस के तौर पर बताया गया है। इस इवेंट में Mac, iPads और iPhone आदि पेश हो सकते हैं।
  • Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
    Apple साल 2026 का अपना पहला बड़ा इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में iPhone 17e एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा, जिसमें उन फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो कि पहले सिर्फ हाई-एंड मॉडल में मिलते थे। लीक से पता चला है कि आगामी आईफोन में MagSafe सपोर्ट, A19 चिपसेट और डायनामिक आइलैंड स्टाइल OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Apple Event - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »