फेसबुक ने जारी किए शॉप और सर्विस दो नए पेज सेक्शन

फेसबुक ने जारी किए शॉप और सर्विस दो नए पेज सेक्शन
ख़ास बातें
  • इन फीचर से यूज़र प्रोडक्ट तलाश और बेहतर ऑफर्स का पता लगा सकते हैं
  • फेसबुक के दो नए फीचर शॉप और सर्विसेज हैं
  • भारत में फेसबुक के 57 फीसदी यूज़र किसी न किसी कारोबार सेजुड़ें हैं
विज्ञापन
दुनिया की अग्रणी सोशल वेबसाइट फेसबुक ने ऑनलाइन कारोबार, खासकर भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को दो नए पेज सेक्शन की घोषणा की। भारत में फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले 57 फीसदी यूज़र किसी न किसी कारोबार से भी जुड़े हुए हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर 'सर्विसेज' और 'शॉप' दो नए सेक्शन जोड़े गए हैं।

शॉप सेक्शन के तहत कारोबार जगत को अपने पेज पर विक्रय के लिए प्रदर्शित उत्पादों को पहले से बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने की सुविधा मुहैया करवाई गई है।

फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा कि यह दो नए पेज सेक्शन लोगों को मैसेजिंग के जरिए अपना पसंदीदा उत्पाद खोजने, तलाशने और बेहतर ऑफर्स का पता लगाने की सहूलियत देता है।

वहीं सर्विसेज सेक्शन में सेवा से जुड़े कारोबार जगत को अपनी सेवाओं को अपने पेज पर बेहतर तरीके से सूचीबद्ध करने की सुविधा मुहैया कराएगा।

अगर हम भारत में छोटे और मध्यम श्रेणी के कारोबार पर नजर डालें तो पूरे देश में कारोबार जगत और अन्य उपभोक्ताओं के बीच 1.99 अरब संदेशों का आदान-प्रदान होता है।

फेसबुक पर पिछले वर्ष अक्टूबर तक भारत में छोटे और मध्यम दर्जे के कारोबार से संबंधित 20 लाख पेज मौजूद थे।

फेसबुक के उत्पाद विपणन प्रबंधक एड्रियान नाम ने कहा, "फेसबुक पेज में बढ़ाए गए ये शॉप्स एवं सर्विसेज सेक्शन पूरी दुनिया में कारोबार जगत को अपने उत्पाद और सेवाओं को पहले से बेहतर तरीके से प्रदर्शन करने में मददगार साबित होंगे।"

फेसबुक ने ये पेज उद्योग जगत को फेसबुक पर अपने कारोबार को प्रचारित-प्रसारित करने की निशुल्क सुविधा देने और उपभोक्ताओं को अपने इच्छित उत्पादों एवं सेवाओं की निशुल्क पड़ताल करने की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Pages, Shop, Social

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »