Shop

Shop - ख़बरें

  • Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
    Google ने Google Pay ऐप में नया फैशन और लाइफस्टाइल डिस्कवरी अनुभव शामिल किया है। इसके जरिए आप आसानी से विजुअल सर्च से लेकर एआई बेस्ड वर्चुअल ट्राई-ऑन और पर्सनलाइज्ड फीड को सीधे पेमेंट ऐप में पा सकेंगे।
  • Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
    Flipkart Big Shopping Utsav Sale में iPhone 17 पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस से अतिरिक्त बचत हो सकती है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
    Flipkart Big Shopping Utsav सेल में Samsung Galaxy S25 FE 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट बंपर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से लाभ प्रदान कर रही है। इस फोन में कंपनी का इन हाउस एक्सीनॉक्स 2400 चिपसेट दिया गया है। Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
    केंद्र सरकार संशोधित नियमों के जरिए डिजिटल मार्केटप्लेस में ग्राहकों की चिंताओं को दूर कर चाहती है। इसके साथ ही व्यापार में आसानी और एक संतुलित नजरिए पर भी ध्यान दिया गया है। इससे ई-कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त रेगुलेटरी बोझ नहीं डाला जाएगा और ग्राहकों के हितों की रक्षा भी की जाएगी। नए नियमों के तहत प्रत्येक ई-कॉमर्स साइट को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) के कन्वर्जेंस प्रोसेस में पार्टनर बनना होगा। इससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत निवारण सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल होगा।
  • Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
    Amazon Great Indian Festival 2026 सेल की तारीख का ऐलान हो गया है। Amazon की यह बड़ी फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा के सामान पर कई ऑफर्स मिलेंगे। SBI Credit और Debit Card से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट छूट मिलेगी। Prime मेंबर को चुनिंदा ऑफर्स पर अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। सेल में नए प्रोडक्ट लॉन्च के साथ Blockbuster Deals, Mega Deals, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और Buy More Save More जैसे विकल्प भी मिलेंगे। Amazon ने इस साल की सेल में कई खास डील्स का संकेत दिया है।
  • रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
    भारत में रोबोट से कुछ अलग ही करवाया जा रहा है, जिसे देखकर सभी को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है। जी हां उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन में रोबोट पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब रोबोट सैंडविच शॉप के उद्घाटन में पहुंचा तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने तालियां बजा कर उसका स्वागत किया और टेक्नोलॉजी के साथ देसी परंपरा को नजारा पहली बार नजर आया।
  • Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
    चीनी सोशल मीडिया दिग्गज TikTok कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके जरिए यूजर्स एक दूसरे को डायरेक्ट मैसेज से पैसा भेज पाएंगे। अगर यह रोल आउट होता है तो यह फीचर सोशल मीडिया की TikTok Pay सर्विस का इस्तेमाल करेगा जो कि फिलहाल साउथ ईस्ट एशिया में TikTok Shop से खरीदारी के लिए उपलब्ध है।
  • 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
    भारतीय डेवलपर Yash Bharadwaj की बनाई वेबसाइट Saloon.wtf सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वेबसाइट का कॉन्सेप्ट 90s और 2000s की शुरुआत वाली भारतीय नाई की दुकानों की यादों पर आधारित है, जहां कम कीमत में Haircut के साथ बैकग्राउंड में Bollywood के गाने बजते थे। Bharadwaj ने वेबसाइट को X पर शेयर किया, जिसके बाद पोस्ट को 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने वेबसाइट देखकर अपने बचपन और पुराने Barbershop की यादें शेयर कीं। Paytm फाउंडर Vijay Shekhar Sharma ने भी पोस्ट पर Reaction दिया। वेबसाइट YouTube Playback का इस्तेमाल करती है।
  • ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Dark Patterns के इस्तेमाल को लेकर Zepto, BookMyShow, IndiGo, Physics Wallah समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है। सरकार के मुताबिक, कुछ कंपनियां ग्राहकों से छिपे हुए शुल्क वसूलने, पहले से डोनेशन या मेंबरशिप जोड़ने और भ्रामक मैसेज दिखाने जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर रही थीं। इन्हें Drip Pricing, Basket Sneaking और Confirm Shaming जैसे Dark Patterns की श्रेणी में रखा गया। सरकार ने बताया कि 2023 में जारी गाइडलाइंस के तहत अब तक करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
  • Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
    Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale आज, 4 जुलाई से शुरू हो गई हैं। Amazon की सेल 6 जुलाई तक सिर्फ Prime Members के लिए चलेगी, जबकि Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दे रहे हैं। Amazon पर Galaxy S25 Ultra, OnePlus 13 और Xiaomi 17T जैसे स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील्स मिल रही हैं, जबकि Flipkart पर iPhone 17, iPhone 17 Pro और अन्य प्रीमियम डिवाइसेज पर ऑफर्स उपलब्ध हैं। बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा दिया जा रहा है।
  • Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
    4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale एक साथ शुरू हो रही हैं। Amazon की सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए होगी, जबकि Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। दोनों प्लेटफॉर्म बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और एक्स्ट्रा कैशबैक जैसे ऑफर्स दे रहे हैं। Amazon ने Samsung और OnePlus स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स का ऐलान किया है, जबकि Flipkart का फोकस iPhone सीरीज और प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो दोनों सेल के बीच का अंतर जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
    डोपामाइन साइट से आप जी भरकर खरीदारी कर सकते हैं और कोई भी भुगतान नहीं करना पड़ता है। दरअसल साउथ कोरिया में युवा डोपामाइन साइट का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें मजा आता और मन की शांति मिलती है। डोपामाइन साइट का उपयोग मन की शांति या खुशी के लिए किया जा रहा है। इन साइट से की जाने वाली खरीदारी बिलकुल असली जैसी लगती है और उसके लिए भुगतान की प्रक्रिया भी होती है, लेकिन भुगतान नहीं होता है।
  • जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
    Amazon ने अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कई नए AI-आधारित विजुअल सर्च फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इनकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट, तस्वीर और स्मार्टफोन कैमरे का उपयोग करके प्रोडक्ट्स को ज्यादा आसानी से खोज सकेंगे। नए फीचर्स में रियल-टाइम AI इमेज जनरेशन, Shop by Style, Amazon Lens Live, Circle to Search और More Like This शामिल हैं। Amazon Lens के जरिए यूजर्स तस्वीर अपलोड कर टेक्स्ट निर्देश भी जोड़ सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन टूल्स का उद्देश्य खरीदारी के दौरान सही प्रोडक्ट ढूंढने की प्रक्रिया को अधिक आसान और विजुअल बनाना है।
  • Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!
    Google ने Google I/O 2026 के दौरान Universal Cart नाम का नया AI आधारित फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Search, Gemini, YouTube और Gmail जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच एक कॉमन शॉपिंग कार्ट की तरह काम करेगा। Universal Cart बैकग्राउंड में प्राइस कट, स्टॉक अपडेट और ऑफर्स ट्रैक करेगा। इसके अलावा Gemini AI की मदद से यह कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सजेशन्स और कंपेटिबल प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देगा। Google Wallet इंटीग्रेशन की वजह से यूजर्स को पेमेंट मैथड, लॉयल्टी बेनिफिट्स और डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी भी मिलेगी। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है।
  • Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
    Amazon ने “Alexa for Shopping” नाम का नया AI शॉपिंग असिस्टेंट पेश किया है, जो यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और बातचीत जैसी शॉपिंग सुविधा देगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर्स की शॉपिंग हिस्ट्री, पसंद और खरीदारी की आदतों को समझकर प्रोडक्ट सुझाव देगा। यूजर्स नेचुरल भाषा में सवाल पूछ सकेंगे, प्रोडक्ट तुलना कर सकेंगे और कीमत कम होने पर नोटिफिकेशन भी पा सकेंगे। इसके अलावा AI ऑटोमैटिक ग्रॉसरी री-ऑर्डर, कार्ट मैनेजमेंट और दूसरे रिटेलर्स से खरीदारी जैसे काम भी कर सकेगा। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »