• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 232 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें Video

232 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें Video

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में कई दिनों तक रुकने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सकुशल पृथ्‍वी पर लौट आए हैं।

232 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें Video

23 अक्‍टूबर को क्रू को इजाजत मिली कि वो स्‍पेस स्‍टेशन से अनडॉक कर सकते हैं। दो दिन बाद अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी के वायुमंडल में वापस आ गए।

ख़ास बातें
  • धरती पर लौटी एस्‍ट्रोनॉट्स की टीम
  • Crew 8 मिशन ने गल्‍फ ऑफ मैक्सिको में लैंड किया
  • सभी यात्रियों की सेहत है बेहतर
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में कई दिनों तक रुकने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सकुशल पृथ्‍वी पर लौट आए हैं। क्रू8 (Crew-8) के एस्‍ट्रोनॉट्स- मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट, जीनेट एप्स और अलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में लैंड किया। ये अंतरिक्ष यात्री 232 दिनों तक स्‍पेस में रुके। उन्‍हें दो हफ्तों से ज्‍यादा वक्‍त तक इंतजार करना पड़ा, क्‍योंकि मौसम साथ नहीं दे रहा था। शुक्रवार को कंडीशंस बेहतर होने पर इन्‍होंने पृथ्‍वी पर लैंड किया।  

Crew-8 मिशन, स्‍पेसएक्‍स के ड्रैगन कैप्‍सूल का सबसे लंबा मिशन है, जो 232 दिनों तक आईएसएस पर रहा। इससे पहले साल 2021 में Crew-2 मिशन करीब 200 दिनों तक वहां रहा था। इस मिशन को 8 अक्‍टूबर को लौट आना था, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। गल्‍फ ऑफ मैक्सिको के अलावा कैरेबियन समुद्र के ऊपर भी मौसम खराब था। हवा और बादलों की आवाजाही अध‍िक थी, जिस कारण अंतरिक्ष यात्र‍ियों को आईएसएस पर ही रोके रहना पड़ा। 

23 अक्‍टूबर को क्रू को इजाजत मिली कि वो स्‍पेस स्‍टेशन से अनडॉक कर सकते हैं। दो दिन बाद अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी के वायुमंडल में वापस आ गए। फ‍िर पैराशूट की मदद से उन्‍होंने लैंडिंग की। इसका वीडियो भी सामने आया है। स्‍पेसएक्‍स की बोट और शिप्‍स ने सभी अंतरिक्ष यात्र‍ियों को लैंडिंग साइट से रेस्‍क्‍यू कर लिया है। शुरुआती स्‍वास्‍थ्‍य जांच में सभी सही थे। क्रू को हेलीकॉप्टर के जरिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में ले जाया गया।
 

अंतरिक्ष में रहने के दौरान इन यात्रियों ने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए। उन्‍होंने स्‍पेसवॉक की भी कोशिशें कीं। मैथ्यू डोमिनिक और माइकल बैरेट तो आईएसएस से बाहर भी निकले थे। हालांकि उनके इक्विपमेंट में खराबी आने से वह स्‍पेसवॉक नहीं कर पाए थे। क्रू-8 उस घटना का भी गवाह बना, जब बोइंग का स्‍टारलाइनर अंतरिक्ष में पहुंचा और खराबी के कारण तय समय पर वहां से जा नहीं पाया। इसके चलते अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स अभी भी आईएसएस पर ही रुके हुए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  8. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  9. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  10. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »