• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Tonga में समुद्री ज्वालामुखी का विस्फोट हिरोशिमा जैसे 100 परमाणु बमों से ज्यादा पावरफुल  

Tonga में समुद्री ज्वालामुखी का विस्फोट हिरोशिमा जैसे 100 परमाणु बमों से ज्यादा पावरफुल  

दक्षिण प्रशांत महासागर के अंदर ज्वालामुखी में हुए विस्फोट से इतनी भंयकर बिजली कड़की थी जो इससे पहले रिकॉर्ड नहीं की गई

Tonga में समुद्री ज्वालामुखी का विस्फोट हिरोशिमा जैसे 100 परमाणु बमों से ज्यादा पावरफुल  

इससे बने तूफान ने 1,92,000 से ज्यादा लाइटनिंग फ्लैशेज जेनरेट की थी

ख़ास बातें
  • इस विस्फोट से समुद्र के बड़े हिस्से का पानी वाष्प बन गया था
  • इससे इतनी भंयकर बिजली कड़की थी जो इससे पहले रिकॉर्ड नहीं की गई
  • यह समुद्र के स्तर से लगभग 30 किलोमीटर तक ऊंचाई पर गई थी
विज्ञापन
पिछले वर्ष Tonga में समुद्र के अंदर हुए ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद अभी तक की सबसे तेजी से बिजली गिरने को रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। दक्षिण प्रशांत महासागर में पिछले वर्ष हुए इस ज्वालामुखी के विस्फोट में जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम की तुलना में 100 गुना से अधिक पावर थी। 

इस ज्वालामुखी में विस्फोट से समुद्र के बड़े हिस्से का पानी तुरंत वाष्प बन गया था और आसमान की ओर राख, गैस और पांच लाख टन से ज्यादा वाष्प का एक मशरूम के आकार वाला बादल गया था। Geophysical Research Letters में प्रकाशित एक नई स्टडी के अनुसार, इन स्थितितियों से राख, बहुत ज्यादा ठंडे पानी और ओलों के बीच इलेक्ट्रिक तौर पर चार्ज्ड टकराव हुआ था। इससे इतनी भंयकर बिजली कड़की थी जो इससे पहले रिकॉर्ड नहीं की गई। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) में वोल्कैनोलॉजिस्ट और इस स्टडी में शामिल Alexa Van Eaton ने बताया कि इससे बने तूफान ने 1,92,000 से ज्यादा लाइटनिंग फ्लैशेज जेनरेट की थी। इसका उच्च स्तर प्रति मिनट 2,615 फ्लैशेज का था। इनमें से कुछ लाइटनिंग समुद्र के स्तर से लगभग 30 किलोमीटर तक ऊंचाई पर गई थी। 

इस स्टडी में बताया गया है कि इससे पहले ऐसी लाइटनिंग रिकॉर्ड नहीं की गई। Alexa ने कहा, "इस विस्फोट के साथ हमने यह पाया है कि ज्वालामुखी से निकलने वाले गुबार से अन्य तूफानों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बिजली निकल सकती है।" इस स्टडी के लिए वैज्ञानिकों ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के जियोस्टेशनरी लाइटनिंग मैपर सहित चार सोर्सेज के इस्तेमाल से डेटा एकत्र किया था। GOES-17 सैटेलाइट ने पिछले वर्ष की शुरुआत में समुद्र के अंदर इस ज्वालामुखी में हुए विस्फोट की इमेज ली थी। 

Alexa ने बताया, "इसमें हैरानी का कारण सिर्फ बिजली की बहुत अधिक पावर नहीं थी, बल्कि इससे बनने वाले रिंग्स ने हमें ज्यादा हैरान किया था। हमने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था। एक लाइटनिंग रिंग को देखा गया है लेकिन कई लाइटनिंग रिंग्स को नहीं।" इसके अलावा डेटा से यह खुलासा हुआ है कि इस ज्वालामुखी के विस्फोट से निकला गुबार कम से कम 11 घंटों से बढ़ रहा था। इस स्टडी से वैज्ञानिकों को ज्वालामुखी के विस्फोटों की बेहतर तरीके से निगरानी करने और इससे होने वाले रिस्क के बारे में लोगों को चेतावनी देने में आसानी हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »