आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी होगी। Vivo X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की बैटरी हेवी लोड की स्थितियों में लगभग 9.8 घंटे तक चल सकती है। यह बैटरी - 20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकती है। Vivo X Fold 6 में लाइटवेट हिंज दिया जाएगा।
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 26 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। Vivo X Fold 6 के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। यह कलर गहरे समुद्र में ब्लू सिंकहोल्स पर बेस्ड है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Polar Night, Salt Lake और Black Gold कलर्स के विकल्प होंगे। Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2571A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo S60 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट 2.02 GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के साथ है। यह Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh Blue Ocean बैटरी होगी।
Vivo S60 को चीन में 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा एक LED फ्लैश के साथ रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Vivo S60 में फ्लैट रियर पैनल है जिसके नीचे सेंटर में कंपनी की ब्रांडिंग है। इसमें कोल्ड कार्व्ड ग्लास डिजाइन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh Blue Ocean बैटरी होगी।
भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट मौजूद है। देश में इस स्मार्टफोन को Deep Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को इन तीन कलर्स के अलावा Frost Silver, Mist Titanium और Torino Black कलर्स में पेश किया जाएगा।
इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 26,25,016 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। iQOO Z11 में 6.76 इंच LCD टचस्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। इसकी स्क्रीन को लो-ब्लू लाइट और आई-प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की Blue Ocean बैटरी दी जाएगी।
Ampere Magnus Grand को दो नए डुअल-टोन कलर्स - Matcha Green और Ocean Blue के साथ उपलब्ध कराया है। इसमें अधिक मजबूती वाली ग्रैब रेल, एडवांस्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, अधिक स्पेस वाली सीटिंग और अधिक पेलोड कैपेसिटी मिलेगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
इंसानों ने अभी तक पृथ्वी को नीले रंग में ही देखा है। नई स्टडी कहती है कि अतीत में एक ऐसा भी समय था जब पृथ्वी के महासागर हरे रंग में चमकते थे! Nature जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है। जिसमें बताया गया है कि लगभग 2.4 अरब साल पहले, आर्कियन काल (Archaean era) में पृथ्वी के महासागर हरे रंग में नहाए नजर आते थे।
वैज्ञानिकों की ओर से अंटार्कटिक महासागर को लेकर एक चिंताजनक बात कही गई है। धरती पर अंटार्कटिक महासागरीय धारा सबसे शक्तिशाली धारा मानी जाती है जो कि अब अपनी शक्ति खो रही है। इसका असर ग्लोबल ओशन सर्कुलेशन पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। अंटार्कटिक महासागर की धारा कमजोर पड़ती है तो यह विश्व के अन्य महासागरों के धारा प्रवाह को भी प्रभावित करेगा। 2050 तक 20% धीमी हो चुकी होगी।
मंगल के बारे में नई खोज सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि मंगल पर पूरा सागर मौजूद रहा होगा। नई स्टडी में दावा किया गया है कि यहां पर चट्टानों के नीचे समुद्री बीच (beach) मौजूद है। स्टडी को चीनी और अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मिलकर कंडक्ट किया है। चीनी रोवर झुरॉन्ग का डेटा खंगालने पर वहां सागर का किनारा होने के सबूत मिले हैं।
एक नई स्टडी ने इस चिंता को बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया है कि बीते चार दशकों में समुद्र के गर्म होने की रफ्तार चौगुनी हो गई है। यह स्टडी जरनल एनवायरनमेंटल रिसर्च लेटर्स में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि 1980 के दशक में समुद्र का तापमान प्रति दशक 0.06 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा था, जो मौजूदा समय में 0.27 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक (10 साल) हो गया है।
जियोफिजिसिस्ट की एक टीम ने पृथ्वी के आंतरिक भाग को लेकर नई जानकारी जुटाई है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक भाग की ट्रेडिशनल प्लेट बाउंड्री से दूर डूबी हुई टेक्टोनिक प्लेटों के अवशेषों का पता लगाया है। यह रिसर्च ETH ज्यूरिख और कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी की एक टीम ने की है। उन्होंने पृथ्वी के नीचे ऐसे टेक्टोनिक प्लेटों जैसे क्षेत्र का पता लगाया है, जो महासागरों के नीचे हैं।
भारत को गहरे समुद्र में बड़ी कामयाबी मिली है। देश के महत्वाकांक्षी समुद्री मिशन- डीप ओशन मिशन (Deep Ocean Mission) के तहत शोधकर्ताओं ने 4.5 हजार मीटर नीचे गहरे पानी में एक हाईड्रोथर्मल वेंट (vent) यानी सतह में मौजूद 'सुराक' की खोज की है। यह हिंद महासागर की सतह के नीचे मौजूद पाया गया है। यह अभूतपूर्व खोज देश के डीप ओशन मिशन में मील का पत्थर कही जा रही है।
OnePlus के फ्लैगशिप ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 3 के लिए कंपनी ने नया ब्लू-सिल्वर कलर वेरिएंट टीज कर दिया है। कंपनी ने यह डिजाइन अपकमिंग OnePlus 13 के Midnight Ocean कलर वेरिएंट को देखते हुए तैयार किया है ताकि ईयरबड्स फोन के डिजाइन के साथ मेल खा सकें। दोनों ही डिवाइसेज को कंपनी 7 जनवरी को मार्केट में पेश करेगी। साथ ही OnePlus 13R भी लॉन्च होगा।
वैज्ञानिकों ने माना है कि यूरेनस के चंद्रमा मिरांडा की बर्फीली सतह के नीचे कोई महासागर छिपा हो सकता है। रिसर्चर्स ने वॉयजर 2 स्पेसक्राफ्ट से ली गई इमेजेस पर स्टडी के बाद यह सुझाव दिया है।
खास यह है कि वॉयजर 2 स्पेसक्राफ्ट साल 1986 में मिरांडा के पास से गुजरा था। तब उसने इसके दक्षिणी गोलार्ध की तस्वीरें ली थीं।