• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • यूक्रेन युद्ध के बीच 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री पहुंचे ISS, अमेरिकी साथियों ने किया ‘स्‍वागत’

यूक्रेन युद्ध के बीच 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री पहुंचे ISS, अमेरिकी साथियों ने किया ‘स्‍वागत’

रूसी अंतरिक्ष यात्री- ओलेग आर्टेमयेव, रूकीस डेनिस माटेयेव और सर्गेई कोर्साकोव ने शुक्रवार रात 9:25 बजे अपनी यात्रा शुरू की।

यूक्रेन युद्ध के बीच 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री पहुंचे ISS, अमेरिकी साथियों ने किया ‘स्‍वागत’

Photo Credit: Reuters/Roscosmos

रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने कन्‍फर्म किया कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट में प्रवेश कर लिया।

ख़ास बातें
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तमाम देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं
  • लेकिन अंतरिक्ष की दुनिया में इन देशों के बीच सहयोग बरकरार है
  • इन देशों के बीच जारी कई संयुक्‍त कार्यक्रम पहले की तरह जारी हैं
विज्ञापन
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप और पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। इन देशों और रूस के बीच संबंध उस स्‍तर पर आ गए हैं, जो सोवियत काल के दौरान थे। इस बीच, तीन रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने शुक्रवार को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी। रूसी अंतरिक्ष यात्री- ओलेग आर्टेमयेव, रूकीस डेनिस माटेयेव और सर्गेई कोर्साकोव ने भारतीय समय के मुताबिक, शुक्रवार रात 9:25 बजे अपनी यात्रा शुरू की। नासा (NASA) के लाइव फीड में उनके इस तीन घंटे के सफर की शुरुआत दिखाई गई। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में इन अंतरिक्ष यात्रियों का स्‍वागत दो रूसी, चार अमेरिकी और एक जर्मन अंतरिक्ष यात्री ने किया। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने कन्‍फर्म किया कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट में प्रवेश कर लिया। साल 2014 में यूक्रेन के एक द्वीप पर रूस द्वारा कब्‍जा करने के बाद से उस पर प्रतिबंध लगने शुरू हुए थे, जो यूक्रेन पर हमला करने के बाद तेजी से बढ़े हैं, लेकिन इसने अंतरिक्ष की दुनिया में सहयोग को कम होने नहीं दिया है। हालांकि साल 2018 में जब रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने करीबी दिमित्री रोगोज़िन को रोस्कोसमोस के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया, तब से रूस और पश्चिमी देशों के बीच अंतरिक्ष प्रोग्राम्‍स को लेकर भी विवाद बढ़े हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ‘जो बाइडन' ने पिछले महीने रूस की एयरोस्पेस इंडस्‍ट्री को टारगेट करते हुए उस पर प्रतिबंधों का ऐलान किया। इसके जवाब में रोगोजिन की ओर से चेतावनी दी गई। 

दिमित्री रोगोज़िन ने कहा था कि अगर आप हमारे साथ सहयोग को रोकते हैं, तो इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को अनियंत्रित रूप से परिक्रमा करने और अमेरिका या यूरोपीय क्षेत्र में गिरने से कौन बचाएगा? उन्‍होंने यह भी कहा था कि यह स्‍टेशन चीन या भारत के ऊपर भी गिर सकता है। गौरतलब है कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के संचालन में रूस की अहम भूमिका है। लेकिन रूस के लिए भी अंतरिक्ष की दुनिया में सबकुछ बहुत आसान नहीं रह गया है। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने ऑर्बिटल लैब में लॉन्च पर रूस के एकाधिकार को खत्‍म कर दिया है।

वैसे, बात करें मौजूदा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंचे रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की, तो उन्‍होंने और वहां मौजूद पश्चिमी देशों के अंतरिक्ष यात्रियों ने उस संघर्ष से किनारा कर लिया है, जो पृथ्‍वी पर रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद दिखाई दिया है। 

हालांकि कुछ वाकये जरूर हुए हैं। जैसे- रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली ने साल 2011 में रूसी सरकार से मिले मेडल को लौटा दिया है। स्कॉट केली के नाम अंतरिक्ष में लगातार 340 दिन रहने का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को हाल ही में उनके सहयोगी रहे मार्क वंदे हेई ने तोड़ा है। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को अमेरिका, कनाडा, जापान, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और रूस के बीच एक सहयोग के तहत बनाया गया है। यह दो सेक्‍शंस में बंटा है। पहला- US ऑर्बिटल सेगमेंट और दूसरा- रूसी ऑर्बिटल सेगमेंट। अपनी कक्षा को बनाए रखने के लिए ISS एक रूसी प्रोपल्‍शन सिस्‍टम पर निर्भर है और बिजली व लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम की जिम्‍मेदारी अमेरिका द्वारा पूरी की जाती है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को पृथ्‍वी से 400 किलोमीटर ऊपर सेटअप किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »