• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट

स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट

टेक्नोलॉजी के लिहाज से पिछड़े माने जाने वाले पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह पहली बार होगी कि जब किसी पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट को एक स्पेस स्टेशन पर रहने और कार्य करने का मौका मिलेगा

स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट

इस मिशन में स्पेस स्टेशन पर साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट किए जाएंगे

ख़ास बातें
  • चीन में Jiuquan सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से इस मिशन को स्पेस में भेजा गया है
  • इस मिशन में चीन के दो और एक पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट शामिल है
  • पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ी उपलब्ध है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से स्पेस एक्सप्लोरेशन में संभावना तलाश रहे पाकिस्तान ने बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर पाकिस्तान का पहला एस्ट्रोनॉट Tiangong स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ है। चीन के लिए भी यह स्पेस मिशन माइक्रोग्रेविटी में साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स के लिहाज से महत्वपूर्ण है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में गोबी रेगिस्तान में मौजूद Jiuquan सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से बुधवार को Long March 2F रॉकेट को Shenzhou-24 स्पेसफ्लाइट मिशन के लिए लॉन्च किया गया है। इस मिशन में चीन के दो एस्ट्रोनॉट्स - Tang Hongbo और Wu Yi के साथ पाकिस्तानी एयर फोर्स के Muhammad Zeeshan को भेजा गया है। चीन ने इस लॉन्च को सफल बताया है कि क्योंकि Shenzhou स्पेसक्राफ्ट की अपने तय ऑर्बिट में सुरक्षित एंट्री हो गई है। 

पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह पहली बार होगी कि जब किसी पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट को एक स्पेस स्टेशन पर रहने और कार्य करने का मौका मिलेगा। हालांकि, तीन वर्ष पहले आंत्रप्रेन्योर Namira Salim ने स्पेस में ट्रैवल करने वाली पहली पाकिस्तानी के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया था। उन्होंने Virgin Galactic सब-ऑर्बिटल टूरिज्म फ्लाइट पर स्पेस में ट्रैवल किया था। इसमें स्पेस की ऐज तक पहुंचकर वापस धरती पर लौटने तक कुछ ही मिनट लगे थे। हालांकि, मोहम्मद जिशान का मिशन टूरिज्म के लिए नहीं, बल्कि एस्ट्रोनॉट के तौर पर है। इस मिशन में धरती के सैंकड़ों किलोमीटर ऊपर ऑर्बिटिंग Tiangong स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स पहुंचेगे। 

Tiangong स्पेस स्टेशन पर मोहम्मद जिशान लगभग एक सप्ताह बिताएंगे। इस दौरान वह माइक्रोग्रेविटी में सााइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स करेंगे और कुछ एजुकेशनल एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगे। इसके साथ पाकिस्तान उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके नागरिकों ने ऑर्बिटल स्पेस स्टेशन पर पहुंचकर ह्युमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम में हिस्सा लिया है। चीन ने लगभग पांच वर्ष पहले Tiangong स्पेस स्टेशन का निर्माण पूरा किया था। चीन ने कहा था कि वह चाहता है कि स्पेस में यह लैबोरेटरी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक प्लेटफॉर्म बने। चीन ने पहली बार किसी विदेशी एस्ट्रोनॉट के लिए Tiangong स्पेस स्टेशन का दरवाजा खोला है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) प्रोग्राम से बाहर किए जाने के बाद चीन ने इस स्पेस स्टेशन का निर्माण किया था। यह स्पेस स्टेशन लंबी अवधि के मिशन की मेजबानी करने के साथ ही साइंटिफिक रिसर्च के लिए भी कारगर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »