दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा

नासा ने 8 नवंबर के लिए धरती के करीब आने वाले पांच एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।

दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा

एस्टरॉयड का खतरा लगातार पृथ्वी के आसपास मंडराता रहता है।

ख़ास बातें
  • NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है
  • धरती के करीब आने वाले पांच एस्टरॉयड को नासा ने किया लिस्ट
  • ये खगोलीय पिंड लगातार अंतरिक्ष में परिक्रमा करते रहते हैं
विज्ञापन

एस्टरॉयड का खतरा लगातार पृथ्वी के आसपास मंडराता रहता है। आज एक बार फिर से एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं। ये खगोलीय पिंड लगातार अंतरिक्ष में परिक्रमा करते रहते हैं और ग्रहों के करीब से होकर गुजरते हैं। किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट तब जारी किया जाता है जब वह पृथ्वी के बहुत अधिक करीब से होकर गुजरने वाला हो। NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है। 

NASA की JPL ने आज, यानी भारत में जब दिवाली मनाई जा रही है, धरती के करीब आने वाले पांच एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। ये एस्टरॉयड 8 नवंबर 2026 को एक के बाद एक, धरती के पास से गुजरने वाले हैं। एस्टरॉयड 2026 VR5 धरती के करीब आने वाला है। इसका साइज 17 फीट है जो कि किसी बस जितना बड़ा है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी लगभग 2.84 लाख किलोमीटर होगी। 

एस्टरॉयड 2026 VK2 भी धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 9.9 फीट का बताया गया है। यह एक कार जितना बड़ा है। यह धरती के काफी करीब आने वाला है और इसकी दूरी धरती से 8.72 लाख किलोमीटर रह जाएगी। इसके अलावा एस्टरॉयड 2026 VY1 भी धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 62 फीट का बताया गया है। यह एक मकान के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी 15.9 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 

आज ही के दिन एक और एस्टरॉयड भी पृथ्वी के करीब बढ़ रहा होगा। इसका नाम 2026 UG4 बताया गया है। इसका साइज 110 फीट बताया गया है। यह किसी एरोप्लेन के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब से गुजर रहा होगा तो इसकी दूरी 25.60 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 5वां एस्टरॉयड 2026 VW2 बताया गया है। यह 51 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो 30.60 लाख किलोमीटर दूर से गुजरने वाला है। हालांकि नासा की ओर से इनमें से किसी भी एस्टरॉयड के लिए धरती से टकराने की बात नहीं कही गई है। लेकिन अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  2. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  3. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  4. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  5. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  6. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  7. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  8. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  10. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »