NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान

फोटो इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच रही है। इसे देखने पर लगता है कि मंगल की सतह पर बीच पत्थरों में एक ट्राइपॉड रखा हुआ है जैसे वहां कोई शूटिंग चल रही हो। कुछ लोग इसे जैली फिश बता रहे हैं।

NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान

Photo Credit: ScineceAlert

NASA के क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल पर एक चौंकाने वाले तस्वीर खींची है। यह फोटो इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच रही है।

ख़ास बातें
  • क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल पर एक चौंकाने वाले तस्वीर खींची
  • फोटो में लगता है कि मंगल की सतह पर बीच पत्थरों में एक ट्राइपॉड रखा है
  • क्यूरियोसिटी के NavCam सेंसर से ली गई है तस्वीर
विज्ञापन

NASA मंगल पर अपना खोजी अभियान कई सालों से चला रही है। इसका क्यूरोसिटी रोवर (Curiosity rover) वहां पर लगातार खोजबीन कर रहा है। नासा को मंगल से एक बहुत ही चौंकाने वाली तस्वीर मिली है। मंगल पर रोवर ने एक अजब जीव जैसी आकृति को कैप्चर किया है जो बीच पत्थरों में खड़ा है। वैज्ञानिक इसे देख हैरान रह गए। फोटो को मंगल के गेल क्रेटर में लिया गया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं मंगल पर रखे इस ट्राइपॉड का क्या है राज! 

NASA के क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल पर एक चौंकाने वाले तस्वीर खींची है। यह फोटो इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच रही है। इसे देखने पर लगता है कि मंगल की सतह पर बीच पत्थरों में एक ट्राइपॉड रखा हुआ है जैसे वहां कोई शूटिंग चल रही हो। कुछ लोग इसे जैली फिश बता रहे हैं। इस अजीब आकृति ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। कोई इसे वॉर मशीन बता रहा है तो कोई इसे उड़ता हुआ जीव। 

वहीं, इस कथित कैमरा ट्राइपॉड/जैली फिश के बारे में वैज्ञानिकों ने ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है। कहा गया है कि यह शायद एक इमेज आर्टिफैक्ट है, जो क्यूरियोसिटी के NavCam सेंसर से हाई-एनर्जी वाले पार्टिकल के टकराने से बनी है। ऐसी घटनाएँ आमतौर पर बहुत कम समय के लिए होती हैं और सिर्फ एक फ्रेम में दिखाई दे सकती हैं।

यह फोटो 20 अगस्त 2023 को रोवर के दाहिने नेविगेशन कैमरे से ली गई थी। जांच करने पर पाया गया है कि कैमरे ने इससे पहले भी दो फोटो ली थीं जिनमें समान फ्रेम था। लेकिन उन दोनों फोटो में ऐसी कोई आकृति मौजूद नहीं थी। यानी यह कैमरे में आया कोई ग्लिच हो सकता है। वहां पर ट्राइपॉड जैसा कुछ भी मौजूद नहीं हो सकता है। 

साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मंगल ग्रह पर ऐसी चीजें दिखना कोई असामान्य बात नहीं है। क्यूरियोसिटी और NASA के दूसरे रोवर ऐसे कैमरों का इस्तेमाल करते हैं जिनमें CCD-टाइप सेंसर लगे होते हैं। ये अंतरिक्ष से आने वाले हाई-एनर्जी वाले पार्टिकल्स के संपर्क में आते हैं। जब कोई कण सेंसर से टकराता है, तो ली गई तस्वीर में एक चमकदार या काला धब्बा, लकीर या कोई अजीब सा निशान बन सकता है।

मंगल ग्रह पर यह घटना ज्यादा होती है क्योंकि वहाँ कोई ग्लोबल मैग्नेटिक फील्ड नहीं है और उसका वायुमंडल पृथ्वी के वायुमंडल के द्रव्यमान का सिर्फ 0.5% है। इसलिए यह ग्रह अंतरिक्ष से आने वाले कणों को रोक नहीं पाता है। कई बार इसी तरह कण आ जाते हैं और कैमरा लेंस से टकरा जाते हैं, जिसके कारण ऐसी आकृतियां बन जाना बहुत साधारण बात है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »