• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन

समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन

NASA 22 साल पुराने Swift Observatory को बचाने के लिए 30 जून को Swift Boost मिशन लॉन्च करेगा। अगर मिशन सफल रहा तो पहली बार किसी पुराने स्पेस टेलीस्कोप की कक्षा बढ़ाकर उसकी उम्र बढ़ाई जाएगी।

समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन

Photo Credit: Screengrab from YouTube/@NASAGoddard

NASA 22 साल पुराने Swift Observatory को बचाने के लिए खास मिशन लॉन्च करेगा

ख़ास बातें
  • 22 साल पुराने Swift टेलीस्कोप को बचाने की तैयारी
  • 30 जून को लॉन्च होगा NASA का Swift Boost मिशन
  • सफल रहा मिशन तो 5 साल और करेगा वैज्ञानिक रिसर्च
विज्ञापन


NASA करीब 22 साल पुराने अपने Swift Observatory स्पेस टेलीस्कोप को बचाने की तैयारी कर रहा है। यह टेलीस्कोप पृथ्वी की कक्षा से धीरे-धीरे नीचे आ रहा है और अगर कुछ नहीं किया गया तो साल के आखिर तक पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश कर जलकर खत्म हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, NASA इसे बचाने के लिए 30 जून को "Swift Boost" मिशन लॉन्च करेगा। अगर यह मिशन सफल रहा, तो अंतरिक्ष इतिहास में पहली बार किसी पुराने स्पेस टेलीस्कोप की कक्षा बढ़ाकर उसकी उम्र बढ़ाई जाएगी।

Swift Observatory को NASA ने साल 2004 में लॉन्च किया था। इसकी मूल मिशन अवधि सिर्फ दो साल थी, लेकिन यह पिछले दो दशकों से लगातार काम कर रहा है। यह टेलीस्कोप गामा-रे बर्स्ट (Gamma-Ray Bursts) जैसी बेहद पावरफुल कॉस्मिक घटनाओं का पता लगाने के लिए जाना जाता है। NASA का कहना है कि Swift कुछ ही मिनटों में नए स्पेस इवेंट की ओर खुद को घुमा सकता है, जबकि दूसरे बड़े स्पेस टेलीस्कोप्स को इसमें काफी ज्यादा समय लग सकता है।

हाल के वर्षों में सौर तूफानों (Solar Storms) की वजह से पृथ्वी के ऊपरी वातावरण में ड्रैग बढ़ गया है। इसी कारण Swift Observatory की कक्षा तेजी से नीचे आ रही है। NASA का अनुमान है कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह साल के अंत तक पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश कर नष्ट हो सकता है।

NASA ने इस मिशन के लिए अमेरिका की स्पेस कंपनी Katalyst Space को चुना है। कंपनी का छोटा स्पेसक्राफ्ट Link Swift Observatory तक पहुंचेगा और रोबोटिक आर्म्स की मदद से उसे पकड़कर धीरे-धीरे ऊंची कक्षा में पहुंचाने की कोशिश करेगा। अगर मिशन सफल रहता है, तो Swift Observatory कम से कम पांच साल और वैज्ञानिक रिसर्च कर सकेगा।

NASA के मुताबिक, यह मिशन कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। पहली बार किसी ऐसे स्पेस टेलीस्कोप को बचाने की कोशिश की जा रही है, जिसे शुरुआत से सर्विसिंग के लिए डिजाइन ही नहीं किया गया था। Katalyst Space ने इस मिशन के लिए Link स्पेसक्राफ्ट को करीब नौ महीने में तैयार किया है, जिसे भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »