मात्र 11 लाख किलोमीटर की दूरी से यह एस्टरॉयड गुजरने वाला है। इसलिए नासा ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
अंतरिक्ष से आने वाला एक छोटा सा खगोलीय पिंड भी धरती पर भारी तबाही मचा सकता है।
नासा ने पृथ्वी के करीब आने वाले एक भारी भरकम एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन्हें क्षुद्र ग्रह भी का जाता है। क्षुद्र ग्रह (Asteroids) छोटे, चट्टानी खगोलीय पिंड होते हैं जो सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। ये ठीक वैसे ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं जैसे अन्य ग्रह करते हैं। कहा जाता है कि ये मुख्य रूप से मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच स्थित क्षुद्रग्रह पेटी (Asteroid Belt) में पाए जाते हैं। ये आकार में ग्रहों से छोटे होते हैं और सौर मंडल के शुरुआती निर्माण के बचे हुए अवशेष माने जाते हैं।
अंतरिक्ष की अनंत दुनिया में अनगिनत एस्टरॉयड मौजूद हो सकते हैं। जिनमें से धरती के करीब लगभग 16 हजार एस्टरॉयड बताए जाते हैं। एस्टरॉयड धरती के करीब आने पर खतरनाक हो जाते हैं। इनके टकराने की संभावना बन जाती है। इसलिए नासा इनको ट्रैक करती है। नासा ने एक ऐसे ही बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। यह चट्टान कुछ ही घंटों में धरती के करीब आने वाली है।
एस्टरॉयड 2026 OS धरती के करीब पहुंच रहा है। एक दिन बाद यह पृथ्वी के सबसे करीब से होकर गुजरने वाला है। स्काईलाइव के अनुसार इसकी न्यूनतम दूरी 1,178,435 km रहने वाली है। ब्रह्मांडीय दृष्टिकोण से यह दूरी न के बराबर कही जा सकती है। मात्र 11 लाख किलोमीटर की दूरी से यह एस्टरॉयड गुजरने वाला है। इसलिए नासा ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
एस्टरॉयड 2026 OS को एक बस के जितना बड़ा बताया गया है। यह 14 मीटर तक बड़ा हो सकता है। अंतरिक्ष से आने वाला एक छोटा सा खगोलीय पिंड भी धरती पर भारी तबाही मचा सकता है। पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली है कि यह 9.8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से किसी वस्तु को अपनी ओर खींच सकता है। 2013 में रूस के चेल्याबिंस्क में एक 20 मीटर चौड़ा एस्टरॉयड पृथ्वी से टकराया था। हालांकि इससे किसी जान-माल की नुकसान की खबरें सामने नहीं आईं थीं।
बता दें कि कि NASA आमतौर पर क्षुद्रग्रहों (Asteroids) के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अलर्ट जारी करता है। इनमें सबसे सामान्य Close Approach होता है, जो सिर्फ यह बताता है कि कोई Asteroid पृथ्वी के पास से गुजरेगा, लेकिन उससे टक्कर का खतरा नहीं है। इसके अलावा Potentially Hazardous Asteroid (PHA) उन बड़े Asteroids के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिन पर भविष्य के लिए निगरानी रखी जाती है।
वहीं, यदि किसी Asteroid के पृथ्वी से टकराने की बेहद मामूली भी संभावना होती है, तो NASA उसे अपने Sentry Impact Risk सिस्टम के जरिए लगातार मॉनिटर करता है। ज्यादातर Asteroids केवल Close Approach कैटेगरी में आते हैं और पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं होते।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत